मुंबई से बिहार तक बरसेंगे बदाल…गर्मी से दिल्ली वालों को मिलेगी रहात

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दिल्ली में पिछले दो तीन दिनों से गर्मी पड़ रही है. तेज धूप ने उमस बड़ा दिया है, लेकिन अब इससे दिल्लीवालों को छुटकारा मिलने वाला है. मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली के आसमान में बादल छाए रहेंगे. वहीं हल्ली बारिश भी हो सकती है. दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.

देश के बाकी हिस्सों की बात करे तो कई राज्यों में एक बार फिर से बारिश लौट आई है. मौसम विभाग ने मंगलवार को पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने का अनुमान जताया है जिससे पूर्वी तट पर कुछ राज्यों में बारिश हो सकती है. तटीय इलाकों में बारिश की अनुमान हैं. महाराष्ट्र, गोवा में भारी बारिश का अनुमान जताया गया है.

मुंबई में हो रही बारिश

मुंबई में बारिश एक बार फिर लौटी है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सोमवार से बारिश जारी है. बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के चलते मुंबई सहित आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश होने का अनुमान है.

बिहार में कैसा रहेगा मौसम?

बिहार में भी हल्ली बारिश का अनुमान है. हालांकि कुछ एक जगहों पर ठनका के साथ भारी बारिश भी हो सकती है. उत्तरी बिहार सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज और पश्चिमी चंपारण के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश के आसार हैं. आएमडी पटना ने इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया है. पिछले दिन दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी बिहार में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *