हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूल प्राचार्यो की हुई बैठक..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा  : रायगढ़ / कलेक्टर  कार्तिकेया गोयल के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. के.वी.राव की उपस्थिति में हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यो की विभागीय समीक्षा बैठक सृजन सभा कक्ष में आयोजित हुई।

सर्वप्रथम वर्ष 2023-24 की परीक्षा में कक्षा 10 वीं एवं कक्षा 12 वीं में शत-प्रतिशत परिणाम वाले स्कूलों के प्राचार्यो को बधाई दी गई।

सभी प्राचार्यो को नवीन शिक्षा सत्र 2024-25 में कक्षा 10 वी में न्यूनतम 80 प्रतिशत एवं कक्षा 12 वी में 90 प्रतिशत न्यूनतम परीक्षा परिणाम का लक्ष्य रखने को कहा गया। साथ ही कक्षा 01 से 12 वीं तक अध्ययनरत शत-प्रतिशत पात्र सभी छात्रों का जाति प्रमाण-पत्र दो सप्ताह में पूर्ण करने को कहा गया।


समीक्षा के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा नियमित रूप से साप्ताहिक, मासिक एवं त्रैमासिक परीक्षा लेने और इनकी परिणामों की समीक्षा करने, प्रत्येक शिक्षक के पाठ्यक्रम एवं डेली डायरी तथा बच्चों को तैयार कराये गये नोटबुक के प्रथम पृष्ठ में ब्लूप्रिंट अनिवार्य रूप से चिपकाने, बच्चों को ब्लूप्रिंट अच्छी तरह समझाने.

हर 15 दिन में पाठ्यक्रम पूर्णता की समीक्षा प्राचार्य द्वारा करने, विभिन्न प्रकाशकों के गाइड शिक्षकों और विद्यार्थियों द्वारा उपयोग न करने, कमजोर बच्चों को चिन्हांकन कर अतिरिक्त कक्षा संचालन करने, मेरिट में आने वाले बच्चों को चिन्हित कर अतिरिक्त कक्षा में मार्गदर्शन देने, आगमन-निगमन पंजी का संधारण नियमित करने, नियमित प्रायोगिक कार्य कराने, शाला प्रबन्धन समिति की हर माह बैठक आयोजित करने, शाला में अनियमित उपस्थिति या लगातार अनुपस्थित बच्चों के पालक सम्पर्क कर कक्षा में नियमित उपस्थित कराने, कक्षा 05 वी के सभी बच्चों को नवोदय फॉर्म भराने, कक्षा 08 वी में अध्ययन कर रहे छात्रों को राष्ट्रीय साधन सह छात्रवृत्ति फॉर्म भराने एवं हर शनिवार को नियमित कोचिंग कक्षा चलाने के निर्देश दिये।

बैठक के दौरान महिला एवं बाल विकास अधिकारी  एल.आर.कच्छप के द्वारा वर्तमान में चल रहे पोषण माह की जानकारी देकर स्कूलों में लागू कर ऑनलाइन एंट्री करने का आग्रह किया।

समीक्षा बैठक के दौरान जिला मिशन समन्वयक नरेन्द्र चौधरी, सहायक संचालक तरसिला एक्का, छात्रवृत्ति नोडल शैलेंद्र करन, उत्कर्ष जिला नोडल एवं एपीसी भुवनेश्वर पटेल, एपीसी आलोक स्वर्णकार, भूपेंद्र पटेल, बीईओ रायगढ़ घनाराम जाटवर, घरघोड़ा सुन्दरमनी कोंध, एबीईओ पुसौर मनीष सिन्हा, तमनार उत्तरा सिदार, बीआरसी धरमजयगढ़ मनोज साहू, खरसिया प्रदीप साहू एवं जिले के सभी हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *