Horoscope: पैसा उधार न दें मिथुन वरना होगा नुकसान, कन्या समझें समय की कीमत, पढ़ें आज का राशिफल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Aaj Ka Rashifal:  रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है. हिंदू धर्म में सूर्य देव की पूजा और व्रत को बहुत महत्वपूर्ण माना गया है. ग्रहों की चाल के हिसाब से जाने कैसा रहेगा आपका रविवार का दिन…

मेष राशि:-
कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना कर सकते हैं। सामाजिक कार्यों में आप का सहयोग रहेगा। आज समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृषभ राशि:-
बोलते कुछ हैं, करते कुछ और हैं। पहले खुद समझें करना क्या है उसके बाद आगे की रणनीति बनाएं। नवीन कारोबार में सफल होंगे। कार्यस्थल पर विवाद संभव है। पेट संबंधित रोग से पीड़ित रहेंगे।

मिथुन राशि:-
आज किसी पर भी पैसों से संबंधित विश्वास न करें। धोखा होने के पूरे योग हैं। स्थायी संपत्ति के निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे पर समझदारी से काम करें।

कर्क राशि:-
अपने करियर पर ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर नहीं रखने से नुकसान की उम्मीद है। व्यापारिक नवीन योजनाओं से लाभ होगा। परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा।

सिंह राशि:-
नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था करने में जुटे रहेंगे। कार्यस्थल पर अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर का त्याग करना पड़ सकता है।

कन्या राशि:-
दिन की महत्वता को समझें और अपने भविष्य के लिए निर्णय लें। क्रोध पर संयम रखें, खर्च की अधिकता रहेगी। अपने कर्मचारियों की ना समझी से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

तुला राशि:-
अपनी जीवनशैली को बदलें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। किसी कला जगत के प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान, वाहन के क्रय-विक्रय में धन निवेश करेंगे।

वृश्चिक राशि:-
अपनों का साथ मिलने से काम पूरा होगा। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है।

धनु राशि:-
आज का दिन शुभ है, व्यापार में नई योजनाओं का लाभ मिलेगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी रखें। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा, कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि:-
निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव, दूरियां बड़ा सकते हैं। फालतू के विवादों से दूर रहना चाहिए। समाज, परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी।

कुंभ राशि:-
सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्म विश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरों के मामलों में पड़ते हैं, नुकसान आप का ही होगा। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

मीन राशि:-
अपने विवेक से काम करें, आप चाह कर भी अपने मन माफिक काम नहीं कर पा रहे है। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिलकुल न करें। विद्यार्थियों के लिए समय सफलता हासिल करने का है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *