आवास योजना व मनरेगा के कार्यो में अनियमितता एवं लापरवाही बरतने पर ग्राम पंचायत रेहुंटा के रोजगार सहायक को पद से किया गया पृथक…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल  : मुंगेली -पीएम आवास योजना व मनरेगा में कार्यो में अनियमितता एवं लापरवाही बरतने पर जनपद पंचायत मुंगेली के अंतर्गत ग्राम पंचायत रेहुंटा के रोजगार सहायक रेखचंद गायकवाड को पद से पृथक किया गया है।

बता दे कि रोजगार सहायक के विरुद्ध ग्रामीणों द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यो में राशि की मांग करने, हितग्राहियो को प्रदाय किये जाने वाली 90 मानव दिवस की राशि में हेराफेरी करने और मनरेगा कार्य में फर्जी हाजिरी भरने की शिकायत की गई थी।

उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर राहुल देव ने जांच करने और नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे।


जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि जांच में रोजगार सहायक के कार्य के निर्वहन में लापरवाही तथा वित्तीय अनियमितता की शिकायत सही पाया गया।

इससे पहले भी रोजगार सहायक को ऊक्त कार्यों में मनमानी किए जाने पर कार्यालय जनपद पंचायत मुंगेली द्वारा कारण बताओं नोटिस व वसूली पत्र जारी कर राशि वसूल किया गया था तथा भविष्य में उपरोक्त कृत्य की पुनरावृत्ति पाए जाने पर पद से पृथक करने की कार्यवाही हेतु कार्यालय से पत्र के माध्यम से चेतावनी पत्र जारी किया गया था।

साथ ही कार्यालय जिला पंचायत में अपना पक्ष रखने हेतु अंतिम अवसर प्रदान किया गया था, जिसमें जवाब संतोषप्रद नहीं होने के कारण कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मुंगेली के द्वारा रोजगार सहायक को नियमानुसार पद से पृथक का आदेश जारी किया गया है।

कलेक्टर ने कहा है कि पीएम आवास योजना के कार्यो में किसी भी कर्मचारी द्वारा राशि की मांग, लापरवाही अथवा वित्तीय अनियमितता की शिकायत पाया जाता है, तो कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *