छायाचित्र प्रदर्शनी का विधायक एवं कलेक्टर ने किया अवलोकन…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल  : मुंगेली -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर उनके विकसित भारत की संकल्पना थीम पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जनसंपर्क विभाग द्वारा जिला मुख्यालय स्थित सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार में लगाई गई इस प्रदर्शनी के माध्यम से देश को विकास के पथ पर अग्रसर करने के लिए सरकार द्वारा शुरू किए गए महत्वपूर्ण योजनाएं एवं उपलब्धियां को दर्शाया गया।

प्रदर्शनी के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री मोदी के जीवन संघर्ष गाथा तथा समाज एवं देश के लिए उनके द्वारा किए गए कार्यों की झलकियां भी दिखाई गई। इस प्रदर्शनी का मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले एवं कलेक्टर राहुल देव ने अवलोकन किया तथा प्रधानमंत्री के जीवन संघर्षों एवं देश सेवा के लिए उनकी कर्तव्य निष्ठा एवं योगदान से प्रेरणा लेने की बात कही।


विकसित भारत की संकल्पना पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, पत्रकारगण और जिले से बड़ी संख्या में आए छात्र-छात्राओं एवं आम नागरिकों ने भी पूरे उत्साह से अवलोकन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री के जीवन संघर्षों से न केवल प्रेरणा ली बल्कि चुनौती पूर्ण स्थिति में भी विकसित भारत के लिए किए गए कार्यों की सराहना की।

प्रदर्शनी में देशभक्ति की शक्ति, बचपन की पाठशाला, कर्म के प्रति समर्पण, मां से मिला ईमानदारी का संस्कार, एक मेहनती कार्यकर्ता एक कुशल संगठनकर्ता, भारत का संकल्प रक्षा बलों का कायाकल्प, जल शक्ति से जल क्रांति डिजिटल हुई पहचान डिजिटल से भुगतान, अंतरिक्ष शक्ति आदि विषयों पर बहुत ही आकर्षक रूप में छायाचित्र के माध्यम से प्रस्तुत की गई। 

इस अवसर पर एडीएम निष्ठा पांडे तिवारी, जिला पंचायत सीईओ  प्रभाकर पांडेय, मुगली एसडीएम  पार्वती पटेल सहित संबधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *