सीएम साय की सख्त चेतावनी, कहा, पीएम आवास में कोताही बर्दाश्त नहीं..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर :  राजधानी के इंडोर स्टेडियम में “मोर आवास, मोर अधिकार” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें पीएम आवास योजना के 5 लाख से ज्यादा हितग्राहियों को पहली किश्त जारी की जाएगी. इस मौके पर सीएम ने हितग्राहियों के पैर भी पखारे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम विष्णुदेव साय ने कलेक्टरों को सख्त चेतावनी दी. उन्होंने कहा, यदि किसी भी हितग्राही से पैसों की मांग की जाएगी तो उस जिले के कलेक्टर पर कार्रवाई होगी. सीएम ने कहा, सभी कलेक्टर कान खोलकर सुन लें, पीएम आवास में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी. शिकायत आई तो कलेक्टर पर कार्रवाई होगी.

सीएम साय ने कहा, आज हमने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों का पैर धोकर स्वागत किया है. बार-बार दिल्ली जाकर प्रयास करके आवास स्वकृत कराया है. 18 लाख आवास की स्वीकृति हमने दिया है. 8 लाख लोगों का आज पैसा स्वीकृत हुआ है. आज भुनेश्वर से पीएम मोदी हितग्राहियों के खाते में पैसा डालने वाले हैं. 2 लाख आवास बनकर तैयार हो गया है. पीएम मोदी उनको ग्रह प्रवेश कराएंगे.

कांग्रेस सरकार में छीना गया था गरीबों का आवास : रमन सिंह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह ने कहा, आज मोदी जी का जन्मदिन है. मैं पीएम की उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं. उन्होंने सीएम साय ने चुनाव के समय में वादा किया था, जिसे पूरा किया जा रहा है. पीएम आवास को स्वीकृत किया गया है. रमन सिंह ने कहा, मोदी ने देश में स्वच्छता की बात कही थी. आज गांव-गांव में शौचालय बन गया है.

आज गांव-गांव में घर बन गए. 10 साल में 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास बनाए गए हैं. कांग्रेस सरकार में गरीब के आवास को छीना गया इसलिए जनता ने जवाब दिया है. डॉक्टर रमन सिंह ने कहा कि हितग्राहियों को किसी को भी एक भी रुपए देने की जरूरत नहीं है. कोई भी दलाल किसी से भी जुड़ा हो, हितग्राहितो से आग्रह है है कि एक भी रुपए कोई मांगता है तो सीधा कलेक्टर से शिकायत करें. वो सीधा जेल जाएगा. विभाग का एक पोर्टल बनाया गया है. जब तक आवास पूरा हो जाए ये सीधा मॉनिटरिंग करेगा.

जिनका नाम नहीं आया उनका नाम आज से जोड़ा जाएगा : विजय


डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा, पीएम मोदी का जन्मदिन है, 5 लाख लोगों को आज प्रधानमंत्री आवास दिया जा रहा है. 18 लाख आवास की बात हुई है. एक-एक आवास को गिन गिन कर बनाएंगे. विष्णुदेव साय के सीएम बनने के बाद हर महीना 25 हजार आवास पूरा हो रहा है. 5 लाख से अधिक खाते में आज पैसा जाएगा. 9 लाख से ज्यादा लोगों को पैसा मिलेगा.


जिसका आवास नही आया है उनका भी नाम जोड़ने का काम आज से शुरू हो चुका है. विष्णुदेव की सरकार है. किसी को कोई पैसा देने की जरूरत नहीं है. कोई भी पैसा लेता है तो उसकी शिकायत अपने अधिकारी और अपने नेता से करें. उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन, महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, खाद्य मंत्री दयाल दास मंत्री, विधायक अनुज शर्मा, विधायक मोतीलाल साहू मौजूद हैं.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *