कोरबा में पति ने अपनी पत्नी को तीर से वार किया और गला रेतकर मार डाला। इसके बाद पति ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घर में महिला की खून से सनी लाश मिली है। साथ ही खून लगे तीर कमान मिले हैं। मामला श्यांग थाना क्षेत्र के ठेंगरीमार का है।
मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम संतोषी बाई (35) है। वहीं मारने वाले पति का नाम गन्नाथ मंझवार (37) है। गांव में रोजी मजदूरी कर परिवार चलाता था, लेकिन सोमवार को पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया और मार डाला।
आरोपी की मां और 12 साल के बेटे ने बताया कि घर में माता-पिता झगड़ रहे थे। वे उन्हें समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन झगड़ा बंद नहीं हो रहा था। वे एक-दूसरे को गाली दे रहे थे। जब वे दोनों नहीं माने तो दादी-पोता घर से बाहर आ गए। कुछ देर बाद जब घर से आवाज आनी बंद हो गई तो वे वापस घर चले गए।

आरोपी की मां ने बताया कि जब घर के अंदर गए तो बहू की खून से लथपथ लाश मिली। वहीं बेटा फांसी पर लटका मिला। वह घबराकर पड़ोसी में गए और लोगों की इसकी जानकारी दी। वहीं पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद फोर्स मौके पर पहुंची। पति-पत्नी की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
साथ ही मौके पर मौजूद वारदात में उपयोग तीर कमान और अन्य सबूतों को जब्त किया है। वहीं फर्श पर खून ही खून बिखरा है। माता-पिता की मौत के बाद 12 साल का बेटा अनाथ हो गया। परिवार को उसके पालन पोषण की चिंता है।
थाना प्रभारी ताराचंद रजक ने बताया किस वजह से मारा है, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। घटनास्थल का निरीक्षण करने पर मकान के पीछे तीन कमान मिले हैं, जिनमें खून लगा हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि युवक ने तीर से ही पत्नी की गला रेतकर हत्या की होगी। इसके बाद सुसाइड किया होगा।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8165580
Total views : 8191522