नहीं रहे माइकल जैक्सन के भाई टीटो जैक्सन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

इंटरनेशनल मशहूर दिवंगत सिंगर-डांसर माइकल जैक्सन के भाई टीटो जैक्सन अब इस दुनिया में नहीं रहे. 5 बैंड के सदस्य रहे टीटो जैक्सन जिन्होंने 70 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. टीटो जैक्सन के निधन की जानकारी उनके बेटों ने सोशल मीडिया के जरिए दी है. आपको बता दें कि टीटो जैक्सन की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई है. सिंगर की मौत के बाद से पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है.

टीटो जैक्सन के बेटों ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने पिता के साथ बिताए हुए पलों की तस्वीरें शेयर की हैं. इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘भारी दिल के साथ हमें ये खबर देनी पड़ रही है कि हमारे प्यारे पिता, रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेमर टीटो जैक्सन अब हमारे बीच नहीं रहे. हम सदमे में हैं, दुखी हैं और हमारा दिल टूट गया है.’

पोस्ट में कही गई ये बात

पोस्ट में टीटो जैक्सन के बेटों ने अपने पिता को एक बेहतरीन इंसान बताया, और कहा कि वो हमेशा दूसरों की भलाई के बारे में सोचते थे. उन्होंने लिखा, ‘आप में से कुछ उन्हें जैक्सन 5 के मशहूर टीटो जैक्सन के तौर पर जानते होंगे, तो कुछ लोग उन्हें ‘कोच टीटो’ या ‘पोपा टी’ के नाम से पहचानते होंगे. उनकी बहुत याद आएगी. हमारे लिए ये हमेशा ‘टीटो टाइम’ ही रहेगा. प्लीज वही करें जो हमारे पापा हमेशा सिखाते थे – एक-दूसरे से प्यार करो. पापा, हम आपको बहुत प्यार करते हैं.’

टीटो जैक्सन की मृत्यु म्यूजिक प्रेमियों के लिए किसी तोहफा से कम नहीं है और उनके फैंस के लिए यह एक गहरा झटका है. टीटो जैक्सन 5 बैंड के सदस्य के रूप जाने जाते थे और इसी रूप में इनको काफी सफलता मिली और साथ ही दुनियाभर में लोगों का प्यार मिला. इनके निधन से उनके फैंस और म्यूजिक जगत में शोक की लहर है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *