3 हजार रुपये में बनवाएं जाति प्रमाण पत्र, बिना दस्तावेज के! एसडीएम स्टेनो का ऑडियो वायरल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

(जे के मिश्रा )  छत्तीसगढ़। रिश्वतखोरी के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अधिकारियों और कर्मचारियों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही। हाल ही में एक नया मामला तब उभरकर सामने आया जब एक एसडीएम कार्यालय के स्टेनो का रिश्वत मांगते हुए ऑडियो वायरल हुआ। इस ऑडियो में स्टेनो जाति प्रमाण पत्र बनाने के लिए 3,000 रुपये प्रति प्रमाण पत्र मांगते सुनाई दे रहा है।

ऑडियो में स्टेनो कहता है कि अगर 3,000 रुपये दिए जाएं, तो बिना किसी दस्तावेज की आवश्यकता के जाति प्रमाण पत्र तैयार कर दिया जाएगा। हालाँकि, इस ऑडियो की सत्यता की पुष्टि ‘नवभारत टाइम्स’ नहीं करता है, लेकिन यह मामला सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आ गया है।

ऑडियो में रिश्वत की मांग, 6,000 रुपये में दो प्रमाण पत्र

जानकारी के अनुसार, मामला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा रोड एसडीएम कार्यालय का है। वायरल हो रहे ऑडियो में एसडीएम कार्यालय के स्टेनो की आवाज है, जो एक व्यक्ति से बात करते हुए जाति प्रमाण पत्र बनाने के बदले 6,000 रुपये की मांग कर रहा है। ऑडियो में यह स्पष्ट रूप से कहा जा रहा है कि एक प्रमाण पत्र के लिए 3,000 रुपये लगेंगे, और अगर दो प्रमाण पत्र बनाने हैं, तो 6,000 रुपये देने होंगे।

बिना दस्तावेज जाति प्रमाण पत्र की प्रक्रिया

इस ऑडियो में स्टेनो कह रहा है कि यदि 3,000 रुपये दिए जाएं, तो जाति प्रमाण पत्र बिना किसी दस्तावेज़ के बना दिया जाएगा। यह सुनकर लोगों के बीच चर्चा है कि किस तरह बिना किसी दस्तावेज और सत्यापन के जाति प्रमाण पत्र बनाए जा रहे हैं। इस पूरे प्रकरण के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है, लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी ने इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

ऑडियो वायरल होने के बाद हड़कंप

ऑडियो के वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन और राजस्व विभाग में खलबली मच गई है। लोग इस मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक इस ऑडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन इसने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *