राज्य स्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता में बीजापुर के खिलाड़ियों ने दिखाया अपना जौहर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दो गोल्ड, दो सिल्वर एवं एक ब्रांज मेडल के साथ दो खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर हुए क्वालिफाई

(गौतम बाल बोंदरे ) बीजापुर । 24वीं राज्यस्तरीय शालेय कराते प्रतियोगिता 2024 08 सितम्बर 2024 से 11 सितम्बर 2024 जो जगदलपुर के प्रियदर्शनी स्टेडियम में आयोजित किया गया। जिसमें बस्तर संभाग से बीजापुर जिले के 6 खिलाड़ियो का चयन हुआ था जिसमें से 5 खिलाड़ियो ने मेडल लाया है

और जिले का नाम रोशन किया है। शलोनी कट्म और शिवपाल कुड़ियम ने सिल्वर मेडल लाकर अंडर 17 में अपना दूसरा स्थान बनाया वहीं परी लिंगम ने अंडर 14 में तीसरा स्थान प्राप्त की बीजापुर के स्वामीआत्मानंद हिन्दी माध्यम के रितेश कट्म और बुलबुल कुड़ियम ने गोल्ड मेडल प्राप्त कर राष्ट्रीय शालेय नेशनल प्रतियोगिता अंडर 17 के लिए अपना जगह बना लिया है। बच्चों में खेल के प्रति उत्साह बना रहे व खिलाड़ियों के उत्कृष्ठ प्रदर्शन के लिए बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी की कराते कोच माला ठाकुर का बेहतर मार्गदर्शन रहा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *