जूस में पेशाब म‍िलाकर बेच रहा था शख्‍स, पकड़ा गया रंगे हाथों ,ग्राहकों ने की जमकर पिटाई

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गाजियाबाद। गाजियाबाद में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक जूस की दुकान पर पेशाब मिलाकर ग्राहकों को पिलाए जाने की घटना हुई है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दुकान संचालक आमिर और कैफ को गिरफ्तार कर लिया है।

शुरुआती जांच में पता चला है कि दुकान संचालक ने अपने ग्राहकों को गंदे पानी और पेशाब मिलाकर जूस परोसा था, जिससे स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता था। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोग पुलिस की कार्रवाई की सराहना कर रहे हैं।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस घटना के बाद से स्थानीय प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा मानकों को और सख्त करने का आश्वासन दिया है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

लेकिन बता दें कि इस घटना के बाद लोगों का आक्रोश फूट पड़ा, जिसके चलते उन्होंने दुकान संचालक की पिटाई कर दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार को भीड़ से बचाया। पुलिस ने दुकानदार की दुकान की तलाशी ली, जिसमें एक केन में एक लीटर मानव मूत्र बरामद हुआ।

सहायक पुलिस आयुक्त भाष्कर वर्मा ने बताया, “हमें सूचना मिली थी कि जूस विक्रेता जूस में मानव मूत्र मिलाता है। मौके पर पहुंचकर जांच की गई, तो एक केन में एक लीटर मानव मूत्र मिला। दुकानदारों ने इस मामले में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया है। पूछताछ जारी है।”

इस मामले में पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया है और एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *