बिलासपुर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का पर्दाफाश..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का भंडाफोड़ किया है। सरप्राइज़ चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक क्विंटल गांजा से भरी एक कार को पकड़ा, जो उड़ीसा से राजस्थान ले जाया जा रहा था। इस दौरान पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी:
राजेश शर्मा, उम्र 38 वर्ष, पिता श्री सोमदास शर्मा, निवासी धीरजपुरा खेतड़ी, थाना मोहाणा, जिला निमका, राजस्थान।

जप्त सामग्री:

1. मादक पदार्थ गांजा – 23 पैकेट (कुल वजन: 101.7 किलोग्राम)

2. घटना में प्रयुक्त सफेद रंग की स्विफ्ट कार (HR 51 AM 8554)

3. घटना में प्रयुक्त तीन मोबाइल फोन

4. कुल जप्त सामग्री की कीमत लगभग 21 लाख रुपये आंकी गई है।

रतनपुर पुलिस की इस कार्रवाई में निरीक्षक रजनीश सिंह, उपनिरीक्षक मेलाराम कठोतिया, आरक्षक दुर्गेश प्रजापति और आरक्षक महेंद्र नेताम का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस का कहना है कि इस प्रकार की कार्रवाईयों से मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *