रायपुर : राज्य सरकार ने वाणिज्य कर विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 33 उप पंजीयकों के तबादले किए हैं। तबादला आदेश में यह स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि इन अधिकारियों को तीन दिन के भीतर उनके वर्तमान पद से कार्यमुक्त कर दिया जाए.
जिससे वे शीघ्र ही अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण कर सकें। सरकार के इस फैसले को विभागीय कामकाज को सुचारू रूप से चलाने और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के उद्देश्य से देखा जा रहा है।
अधिकारियों की तबादला सूची विभाग द्वारा संबंधित अधिकारियों को भेज दी गई है, जिसमें उन्हें निर्देशित किया गया है कि समय सीमा के भीतर नए स्थान पर अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।



Author: Deepak Mittal









