रोजगार का मिलेगा अवसर, खुलेंगे विकास के रास्ते, अधिकाशत, गांवो ने फैक्ट्री विस्तार पर जताई सहमति, तीन घण्टो में जनसुनवाई पूरी….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल  : मुंगेली  : पथरिया विकासखंड के ग्राम खम्हारडीह में सीता एनर्जन पॉवर प्लांट के विस्तार हेतु प्रायमरी स्कूल में जनसुनवाई का आयोजन बुधवार 11 सितम्बर को आयोजित किया गया। सीता एनर्जन पॉवर प्लांट के विस्तार के लिए बुधवार को हुई जनसुनवाई में सिर्फ दो गांव के लोगों ने असहमति दी 9 गांव के लोग बोले की फैक्ट्री के विस्तार से  रोजगार के नए अवसर मिलेंगे  व गांव का विकास होगा।

ज्यादातर लोगों ने कहा कि फैक्ट्री के विस्तार से ग्रामवासी को पलायन का सामना करना नही पड़ेगा  इसलिए फैक्ट्री का  विस्तार मंजूर है उन्हें इस पर  कोई आपत्ति नही‌ है इस प्लांट से हमारे गांव को काफी सुविधा मिलेगी। कुछ असहमतियों को छोड़ अधिकाशतः लोगों द्वारा सहमति प्रदान करने के कारण महज तीन घंटे में ही जनसुनवाई पूरी हो गई। पर्यावरण संरक्षण मंडल ने खम्हारडीह गांव के प्राइमरी स्कूल में उक्त जनसुनवाई पूरी की।

इसमें दर्जनभर गांव के लोग शामिल हुवे जिनमे से फैक्टरी के  पास के ग्राम  रामबोड़, खम्हारडीह , धमनी ,टिकट पेंड्री, मोहदी, अण्डा , भखरीण्डी, मोहदा ,गांव के लोगों ने विस्तार को सहमति प्रदान किया यहाँ के सरपंचो द्वारा खुले मंच से समर्थन दिया वहीँ दूर ग्राम से आये ग्रामीण जो कि  बावली ,करही ,चकरभाटा से थे पूर्णतः असंतोष रहे जो विस्तार के पक्ष में नहीं थे। जनसुनवाई में 41 लोगों ने अपनी बात रखी।

ज्यादातर  लोगों ने गांव की दुसरी समस्याएं जैसे  सड़क, पानी व बिजली को लेकर शिकायत की। उन्होंने कहा की खराब सडको से  लोगों को चलने मे काफी परेशानी हो रहा है। भारी वाहनों के कारण सड़कें खस्ताहाल हो गई हैं। शासन प्लांटो से टेक्स लेकर अपना राजस्व तो दुरस्त कर रही है लेकिन आम जनमानस की तकलीफों का कोई सुध नही ले रही है प्लांटो के भरोसे ही रोड को छोड देती है शासन को एक बार अच्छे से रोड बनाना चाहिए।जनसुनवाई में  यह भी  मांग उठी की खराब  सड़क के कारण कई भयावह हादसे भी हो रहे हैं।

लोगो का कहना है कि फैक्ट्री विस्तार निश्चित ही पर्यावरण संरक्षण के नियमों को मद्देनजर रखते हुए संचालित होगी और गांव में भी शिक्षा, स्वास्थ्य सहित काफी  सुविधाओं में वृद्धि होगी।

उक्त जनसुनवाई में भारी संख्या में आसपास के ग्रामवासी, सरपंच, पंच, पीठासीन अधिकारी अपर कलेक्टर मुंगेली श्रीमती निष्ठा तिवारी, sdm श्री भरोसा राम ठाकुर, तहसीलदार श्रीमती शशि नर्मदा नायक, राजस्व विभाग के अलावा पुलिस प्रशासन उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *