पामगढ़ : श्री महिला डेवलप फाउंडेशन, पामगढ़ द्वारा विश्व प्रसिद्ध सुनील पाटिल, उर्फ़ डोली चाय वाला, नागपुर को उनके व्यापार क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य हेतु “विशिष्ट उपलब्धि व्यापार सम्मान 2024” से सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान स्वरूप उनके नाम से संदर्भित एक पत्र भी उपहार में भेंट किया गया।
इस अवसर पर सुनील पाटिल ने पामगढ़, जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) में संचालित नि:शुल्क नारी प्रशिक्षण संस्थान, श्री महिला डेवलप फाउंडेशन पामगढ़ को यथासंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ आगमन पर संस्थान और इसके समस्त सदस्यों से मुलाकात करने की इच्छा भी व्यक्त की।

संस्थान के सचिव उमेश कुमार और मार्शल आर्ट प्रशिक्षिका दीप मलिका पूरे ने नागपुर स्थित उनके निवास पर जाकर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
इस सम्मान पर संस्थान के सदस्य चंचला कुर्रे, विंदेश्वरी बंजारे, पूजा शिवकुमारी टण्डन, संगीता मानिकपुरी, श्यामकला दिवाकर, सुनीता देवी, नीता देवी, उषा बंजारे, पुनीता टण्डन, अश्वनी, तारा बर्मन, करीना, शकुंतला देवी, सविता, रजनी, ज्ञान बाई, सीता आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8159403
Total views : 8182191