अंबुजा सीमेंट के अफसर की घूसकांड में गिरफ्तारी, कलेक्टर को रिश्वत देने की कोशिश नाकाम

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अंबुजा सीमेंट के पूर्व मुख्य विनिर्माण अधिकारी रामभव गट्टू को कलेक्टर को रिश्वत देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस अधिकारियों ने गट्टू को उस समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया जब वह बरगढ़ के कलेक्टर आदित्य गोयल को रिश्वत देने की कोशिश कर रहा था।

बता दें कि, गट्टू कलेक्टर से मिलने के लिए जिला कलेक्टर के कार्यालय गया था। इस दौरान उसने कलेक्टर को फूलों का गुलदस्ता और मिठाई का पैकेट भेंट किया। पैकेट पर संदेह होने पर कलेक्टर ने अपने सहायक को उसे खोलने को कहा, जिसमें 500 रुपये के नोटों के चार बंडल निकले।

टीम ने 2 लाख रुपये की नकदी जब्त की

इसके तुरंत बाद गट्टू को हिरासत में ले लिया गया और सतर्कता अधिकारियों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंची सतर्कता टीम ने 2 लाख रुपये की नकदी जब्त की। आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा रहा है। संबलपुर सतर्कता पुलिस स्टेशन में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें सरकारी कर्मचारी को रिश्वत देने का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

June 2026
S M T W T F S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  

Leave a Comment