‘देवरा’ का धमाकेदार एक्शन ट्रेलर रिलीज़…Jr NTR को टक्कर देने खूंखार विलेन बनकर उतरे सैफ अली खान…जान्हवी करेंगी साउथ डेब्यू

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंबई। साउथ के स्टार एक्टर जूनियर एनटीआर की अपकमिंग फिल्म ‘देवरा’ का जोरदार ट्रेलर रिलीज़ हुआ हैं। इस ट्रेलर ने उनके फंस के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर दी है। साउथ की इस धमाके धमाकेदार अपकमिंग मूवी में जान्हवी कपूर के साथ पहली बार जूनियर एनटीआर स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में साउथ एक्टर को जबरदस्त एक्शन मोड में देखा जा सकता है।

जूनियर एनटीआर की फिल्म ‘देवरा’ के ट्रेलर को हैदराबाद में लॉन्च किया गया। इस ट्रेलर लॉन्च इवेंट में सैफ अली खान और जूनियर एनटीआर मौजूद थे। दोनों ने खूब मजेदार बातें की। ट्रेलर लॉन्चिंग इवेंट में सैफ अली खान ने बताया कि उन्होंने इस फिल्म में करने की दिलचस्पी क्यों दिखाई। उन्होंने बताया कि वो पैन इंडिया फिल्मों का हिस्सा बनना चाहते थे और बड़ी फिल्म की तलाश में थे। वहीं, इसमें जूनियर एनटीआर के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए मिल रहा था, इसलिए उन्होंने इसके ऑफर को एक्सेप्ट किया।

वहीं, ‘देवरा’ को लेकर जूनियर एनटीआर ने भी काफी कुछ शेयर किया है। उन्होंने बताया कि वो इसमें उनका शानदार रोल है, जो एक्शन भी करता है। इसमें काफी कुछ देखने के लिए मिलने वाला है। उन्होंने सैफ अली खान के साथ हाई एक्शन सीक्वंस में काम किया है। उन्होंने बताया कि ‘देवरा’ में पानी के अंदर भी कुछ सीक्वंस को शूट किए गए हैं। एक्टर ने करीब 30-38 दिनों तक अंडर वॉटर शूट किए हैं। उन्होंने बताया कि इसमें हाई-ऑक्टेन एक्शन हैं।

जूनियर एनटीआर का है डबल रोल !

बता दें कि ‘देवरा’ जूनियर एनटीआर की 30वीं फिल्म है। इसमें जूनियर एनटीआर का डबल रोल होने वाला है, जो काफी सस्पेंस और थ्रिलर से भरा हुआ है। उनके डबल रोल का फर्स्ट लुक भी सामने आ चुका है, जिसमें एक्टर को दोहरे चेहरे में देखा गया था।

साउथ में डेब्यू करेंगी जान्हवी, जूनियर एनटीआर से भिड़ेंगे सैफ

फिल्म ‘देवरा’ की सबसे दिलचस्प बात ये है कि इससे बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर साउथ में डेब्यू करने वाली हैं। ये उनकी पहली साउथ फिल्म है। इसके जरिए जान्हवी पहली बार साउथ एक्टर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। वहीं, सैफ अली खान भी अपना दमखम दिखाते दिखेंगे। ये उनकी पहली तेलुगु फिल्म है। इसमें वो जूनियर एनटीआर से भिड़ेंगे। दोनों के एक्शन सीक्वेंस देखने लायक है। इसके अलावा फिल्म में राम्या कृष्णा जैसे सितारे भी हैं।

बहरहाल, अगर ‘देवरा’ की रिलीज की बात की जाए तो इस बड़े बजट की फिल्म को 27 सितंबर को रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर रिलीज होते ही छा गया है और फैंस अब फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक्शन से भरपूर ट्रेलर ने फैंस और दर्शकों की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *