स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित की जाए: कलेक्टर चन्द्रवाल 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

अधिकारियों की बैठक लेकर 14 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित अभियान को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बालोद l कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने पूरे देश एवं प्रदेश की भाँति बालोद में जिले में भी 14 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक आयोजित वृहद ’स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति आम जनता के सोच में बदलाव हेतु विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।

चन्द्रवाल जल शक्ति विभाग भारत शासन के निर्देशानुसार जिले में ’स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के सफल आयोजन हेतु आज संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में बैठक लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, एसडीएम  प्रतिमा ठाकरे झा, जिला कार्यक्रम अधिकारी  विपिन जैन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री सुक्रांत साहू एवं जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रत्येक वर्ष 02 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए स्वच्छ भारत दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसके अंतर्गत वर्ष 2017 से प्रत्येक वर्ष ’स्वच्छता ही सेवा’ अभियान मनाया जा रहा है। जिससे कि लोगों में स्वच्छता के प्रति सोच को बदला जा सके एवं लोग सामुहिक रूप से ग्रामीणजन अपने गांव एवं क्षेत्र को स्वच्छ रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सकें। विदित हो कि वर्ष 2024 में ’स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण’ की दसवीं वर्षगांठ मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य में 14 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 तक ’स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता’ थीम पर स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में कलेक्टर  चन्द्रवाल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के उद्देश्यों के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता सेवा संबंधित कार्यों में अधिक से अधिक लोगोें की भागीदारी सुनिश्चित करना है। इस दौरान गांव के गंदे एवं कचरे के ढेर जमा होने वाले स्थानों की साफ-सफाई, मेगा स्वच्छता ही अभियान का आयोजन के अलावा स्वच्छाग्राही एवं सफाई मित्रों के योगदान की सराहना, पिछले वर्षों में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों को उत्सव के रूप में मनाने की जानकारी दी। कलेक्टर  चन्द्रवाल ने इस दौरान अधिकारियों को ’एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक पौधरोपण कराने के अलावा स्वच्छता पर आधारित शैक्षणिक सामुहिक प्रदर्शन, स्वच्छ फूट स्ट्रीट, स्वच्छ भारत अभियान के तहत सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन, जीरो वेस्ट इवेन्ट, वेस्ट टू आर्ट, एन.जी.ओ एवं स्व-सहायता समूहों का मोबिलाईजेशन, स्वच्छता आउटरिच अभियान, स्वच्छता दौड़, साईकिल रैली और मैराथन, स्वच्छ वार्ड, स्वच्छ ग्राम पंचायत प्रतियोगिता, स्कूल के बच्चों को अभियान में शामिल करना, वाॅल पेंटिंग्स एवं जिले के पार्क, उद्यानों एवं आवागमन वाले स्थानों का सौंदर्यीकरण आदि गतिविधियां आयोजित कराने के निर्देश दिए।  चन्द्रवाल ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को इस अभियान को सफल बनाने हेतु सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *