सिम्स में अब घर बैठे लें डॉक्टर की अपॉइंटमेंट, एकल खिड़की से सीधे पहुंचें ओपीडी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र, जिला ब्यूरो चीफ, नवभारत टाइम्स,

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) ने मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नई व्यवस्था शुरू की है। अब मरीज अपने घर से ही डॉक्टर का अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं और सीधे अस्पताल के एमआरडी (मेडिकल रिकॉर्ड डिपार्टमेंट) में जाकर विशेष काउंटर से पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद वे सीधे ओपीडी (आउट पेशेंट डिपार्टमेंट) में जाकर अपनी जांच करवा सकते हैं, जिससे समय की बचत होगी और इलाज जल्द मिलेगा।

नई सुविधा का विस्तार:
सिम्स में मरीजों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए कई नए कदम उठाए गए हैं। इसके तहत ‘स्कीप द क्यू’ नामक नई प्रक्रिया शुरू की गई है। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए मरीजों को अपने मोबाइल में ‘आभा’ एप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ‘स्कीप द क्यू’ के क्यूआर कोड को स्कैन कर, आवश्यक जानकारी भरकर पंजीकरण करना होगा।

एक बार पंजीकरण हो जाने के बाद, जब भी किसी डॉक्टर से परामर्श या जांच की आवश्यकता होगी, तो मरीज घर बैठे ही अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। बुकिंग पूरी होने पर उन्हें एक टोकन नंबर मिलेगा, जिसे लेकर वे सिम्स में एमआरडी सेक्शन की विशेष खिड़की पर जाकर मात्र 10 रुपये शुल्क का भुगतान कर पर्ची ले सकते हैं। इसके बाद वे सीधे ओपीडी में जाकर डॉक्टर से परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

16 हजार से अधिक लोगों ने किया पंजीकरण:
अब तक इस सुविधा के तहत 16,000 से अधिक लोग अपना पंजीकरण करवा चुके हैं और इस संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। सिम्स में इलाज के लिए आने वाले लोगों को इस नई सेवा के बारे में जागरूक किया जा रहा है, और यह सुविधा तेजी से लोकप्रिय हो रही है।

जिला अस्पताल में भी शुरू हुई सेवा:
यह नई सेवा अब जिला अस्पताल में भी लागू कर दी गई है। वहां भी सिम्स की तरह ही प्रक्रिया को पूरा कर मरीज घर बैठे अपनी बीमारी के अनुसार विशेषज्ञ डॉक्टर का चयन कर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं। जिला अस्पताल में भी इस सुविधा का उपयोग करने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *