बिलासपुर में खारंग नदी के किनारे झाड़ियों में एक महिला का क्षत-विक्षत शव मिला है। पास में ही कपड़े और बर्तनों से भरी एक पोटली भी मिली है। महिला का शव 15 से 20 दिन पुराना है। पुलिस को आशंका है कि, महिला का शव नदी में बहकर आया होगा। फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। घटना सरकंडा थाने के मोपका चौकी क्षेत्र की है।
चौकी प्रभारी रामेश्वर यादव ने बताया कि चिल्हाटी के पास खारंग नदी के किनारे आसपास के लोगों को झाड़ियों से बदबू आई, तब उन्होंने पास जाकर देखा तो पता चला कि एक क्षत-विक्षत लाश पड़ी है। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
चौकी प्रभारी ने बताया कि, शव किसी महिला की है। लेकिन लाश पूरी तरह से गल गई है और कंकाल बन गई है। जिससे उसकी पहचान करना मुश्किल है। लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान करने की कोशिश की। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास जांच की, तब एक गट्ठा भी भी मिला। उसमें कपड़े और बर्तन रखे थे। लेकिन, उसमें भी महिला की पहचान करने के लिए कोई सामान नहीं मिला। पुलिस महिला की शिनाख्त की कोशिश कर रही है।
चौकी प्रभारी यादव ने बताया कि, महिला की मौत किन परिस्थितियों में हुई है। इसका खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने आशंका जताई कि तेज बारिश के समय बाढ़ में महिला खारंग नदी में बहकर आई होगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8191106
Total views : 8226472