रायपुर् रायगढ़ दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सत्ता जाने से कांग्रेस बुरी तरह छटपटा रही है। बता दें कि सीएम अपने दो दिवसीय दौरे पर रायगढ़ पहुंचे थे।
यहां मीडिया से बात करते हुए सीएम विष्णु देव ने कहा कि, सत्ता जाने से कांग्रेस छटपटा रही है, इसलिए वह अनर्गल बयानबाजी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक समय देश की सबसे बड़ी पार्टी थी। जिसने आजादी के 50-55 साल तक देश पर एक छत्र शासन किया, लेकिन आज वह विलुप्त होने की कगार पर है। यह सब उनकी गलत नीतियों के कारण हुआ है। कांग्रेस आज ठीक उसी तरह सत्ता जाने से तड़प रही है, जैसे पानी से बाहर निकलने पर मछली तड़पती है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8188878
Total views : 8223362