कलेक्टर ने लिया संज्ञान, जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर मरीजों से की बातचीत…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल : मुंगेली -जिले के मुंगेली विकासखंड के ग्राम दुल्लापुर में डायरिया पीड़ित मरीजों की सूचना मिली, जिस पर तत्काल जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। कलेक्टर  राहुल देव के निर्देश पर बेहतर ईलाज के लिए अपर कलेक्टर निष्ठा पाण्डेय तिवारी के नेतृत्व में प्रशासन एवं मेडिकल टीम को तत्काल गांव की ओर रवाना किया गया।

प्रशासन की निगरानी में स्वास्थ्य टीम पूरी तत्परता एवं सक्रियता से लगी हुई हैं और प्रति घंटे मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जा रही है। गॉव में घर-घर ओआरएस घोल का वितरण किया जा रहा है।

साथ ही साथ लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए गर्म पानी एवं गर्म भोजन करने की सलाह दी जा रही है। डीपीएम गिरीश कुर्रे ने बताया कि गॉव में पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है, ताकि गॉव में स्वच्छ जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा डायरिया पीड़ित मरीजों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कर ईलाज भी प्रारंभ किया गया है।


कलेक्टर ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर भर्ती मरीजों से बातचीत की और उनसे स्वास्थ्य सुविधा के संबंध में जानकारी ली। वहीं चिकित्सकों को बेहतर ईलाज करने के निर्देश दिए।

उन्होंने जिला अस्पताल के सभी वार्डों का निरीक्षण किया और चिकित्सकों से जिला चिकित्सालय में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर उपचार सहित सभी सुविधाएं मिलनी चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. एम. के. राय ने बताया कि ग्राम दुल्लापुर सहित आसपास के गॉवों के कुल 17 डायरिया पीड़ित मरीजों का ईलाज जिला चिकित्सालय में चल रहा है। डॉक्टरों की निगरानी में सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं, हालांकि काफी प्रयासों के बाद दुल्लापुर के डायरिया मरीज पनकुराम निषाद के गंभीर रूप से बीमार होने पर उन्हें बचाया नहीं जा सका है।

उन्होंने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर मेडिकल टीम द्वारा पूरी सतर्कता, संवेदनशीलता और गंभीरता से मरीजों का बेहतर ईलाज सुनिश्चित किया जा रहा है।

डॉ. राय ने बताया कि डायरिया प्रभावित गॉवों में लोगों को स्वास्थ्य जांच, जरूरी दवाईयों का वितरण, आवश्यक परामर्श और बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। जिले में डायरिया से बचाव के लिये मितानिनों एवं आरएचओ द्वारा घर-घर भ्रमण कर बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *