बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के राजस्व विभाग में तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों की पूर्ति हेतु जारी भर्ती विज्ञापन को प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से निरस्त कर दिया है।
30 मई 2023 को जारी विज्ञापन क्रमांक 581/VIL/2023 के तहत विभिन्न पदों पर भर्ती की जानी थी। इस आदेश के निरस्त होने से कई उम्मीदवारों को झटका लगा है। प्रशासन के अनुसार, यह निर्णय अनिवार्य कारणों के चलते लिया गया है और यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

हालांकि, प्रशासन की ओर से यह नहीं बताया गया है कि भविष्य में फिर से भर्ती प्रक्रिया कब शुरू होगी।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232026
Total views : 8278476