चरित्र शंका के शक  में पत्नी पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा  :  रायगढ़ :  थाना कापू क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कदमडोढ़ी (मुडाटिकरा) में कल 25 अगस्त के भोर में पति-पत्नी के बीच गंभीर मारपीट की घटना हुई । घटना में संजय लकड़ा ने अपनी पत्नी मरियम लकड़ा (28 साल) पर चरित्र शंका के चलते सब्जी काटने वाले चाकू से जानलेवा हमला किया।

घटना के समय मरियम ने बचाव के लिए तालाब में छलांग लगा दी, आस-पड़ोस के लोग आये तो बाहर निकली और घटना बताई ।  मरियम ने बताया कि रात्रि अपने पति और चार बच्चों के साथ सोई थी, भोर करीब 04.00 बजे संजय लकड़ा ने चरित्र शंका पर चाकू से पेट पर हमला किया ।

मरियम को गंभीर हालत में कापू के शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अंबिकापुर के शासकीय अस्पताल में रेफर किया गया है, जहां मरियम का इलाज जारी है। थाना कापू में आरोपित संजय लकड़ा ग्राम कदमढोढी (मुडाटिकरा) पर अप.क्र. 104/2024 धारा 109 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

  तथा थाना कापू के प्रभारी निरीक्षक नारायण सिंह मरकाम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय लकड़ा को फरार होने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने गवाहों के सामने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने उसके मेमोरेंडम पर घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर संजय लकड़ा को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

टीआई नारायण सिंह ने बताया कि एसपी  दिव्यांग पटेल के दिशा निर्देशन व एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर सभी आवश्यक कानूनी कदम उठाए है।

अहिता अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती है जहां उसकी सेहत में सुधार होने की जानकारी मिली है, आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है । मामले की तफ्तीश में थाना प्रभारी नारायण सिंह मरकाम के साथ प्रधान आरक्षक राजेंद्र बेक, आरक्षक दिलीप तिर्की और फिलमोन लकड़ा की विशेष भूमिका रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *