ब्रेकिंग : महादेव सट्टा ऐप घोटाले की जांच अब सीबीआई के हाथों में..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर : छत्तीसगढ़ में बड़े पैमाने पर फैले महादेव सट्टा ऐप घोटाले की, जिसे लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। इस घोटाले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है।
छत्तीसगढ़ में चल रहे महादेव सट्टा ऐप घोटाले की जांच अब CBI के हाथों में है। इस घोटाले के तहत राज्य के विभिन्न थानों में दर्ज 70 केसों को सीबीआई द्वारा जांचा जाएगा।

गृहमंत्री विजय शर्मा ने इस मामले में कठोरता से कार्यवाही की बात कही है। उन्होंने बताया कि विदेशों में स्थित आरोपियों को भी जल्द से जल्द देश लाने की कोशिशें की जा रही हैं, ताकि इस घोटाले के सभी दोषियों को सजा दिलाई जा सके।

महादेव सट्टा ऐप घोटाला राज्य का तीसरा बड़ा मामला है, जिसे साय सरकार ने सीबीआई को सौंपा है। इससे पहले बिरनपुर और छत्तीसगढ़ पीएससी घोटाले की जांच भी सीबीआई कर रही है।

इस घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पहले ही कई बड़े नेताओं, अधिकारियों और कारोबारियों के नाम उजागर किए हैं। महादेव सट्टा ऐप के जरिए क्रिकेट, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल, और चुनाव जैसे खेलों में अवैध सट्टा लगाया जा रहा था।

इस ऐप का नेटवर्क तेजी से फैलता गया और सबसे ज्यादा खाते छत्तीसगढ़ में खोले गए थे। सीबीआई की जांच से उम्मीद की जा रही है कि इस घोटाले के सभी पहलुओं की गहराई से जांच होगी और सभी दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

तो देखना यह होगा कि सीबीआई की इस जांच से महादेव सट्टा ऐप घोटाले में कौन-कौन से नए खुलासे होते हैं और दोषियों को कब तक न्याय के कटघरे में खड़ा किया जा सकता है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *