राजधानी के इस हॉस्पिटल में मरीज की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पुलिस ने शुरू की जांच..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर: राजधानी के मेडलाइफ हॉस्पिटल की पांचवीं मंजिल से एक मरीज की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत हो गई है। इस घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया।

60 वर्षीय राम बिसवाल, जो उड़ीसा के निवासी थे और मानसिक रूप से बीमार होने के कारण अस्पताल में भर्ती थे, आज डॉक्टरों द्वारा उनकी मेडिकल जांच के बाद अस्पताल से चले गए थे। रिपोर्ट के अनुसार, राम बिसवाल ने बिना किसी को सूचित किए अपने बिस्तर से कहीं जाने का निर्णय लिया।

कुछ समय बाद, अस्पताल की पांचवीं मंजिल से राम बिसवाल के गिरने की सूचना मिली, जिसके बाद पूरे अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर उपस्थित चिकित्सकों ने तुरंत परीक्षण किया, लेकिन मरीज की मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी।

घटना के पश्चात्, पुलिस तेजी से मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी। तेलीबांधा थाना क्षेत्र की पुलिस ने आसपास की इमारतों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का फुटेज जांचना शुरू कर दिया है। साथ ही, मृतक के परिजनों और डॉक्टरों से भी जानकारी एकत्रित की जा रही है।

पुलिस ने इस मामले में फिलहाल मर्ग कायम कर लिया है और पूरी जांच जारी है। यह ज्ञात नहीं है कि राम बिसवाल ने स्वयं पांचवीं मंजिल से कूदकर जान दे दीं या उनके साथ कोई हादसा हुआ। पुलिस सभी संभावनाओं की जांच कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment