
(गौतम बाल बोंदरे ) : 24वी संभाग स्तरीय कराटे प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ स्कूल के तत्वाधान में डीपी विप्र महाविद्यालय के ऑडिटोरियम हाल में आज आयोजित किया गया था।
जिसमें बिलासपुर संभाग के सातों जिले बिलासपुर,जांजगीर ,कोरबा, रायगढ़ ,शक्ति, सारंगढ़, मुंगेली जीपीएम ने भाग लिया।छतीशगढ़ स्कूल के व्यायाम शिक्षक अख्तर खान ने बताया कि संयुक्त संचालक बिलासपुर संभाग आरपी आदित्य के निर्देशानुसार व सहायक संचालक क्रीडा जीडी गर्ग के मार्गदर्शन में यह प्रतियोगिता आयोजित हुआ जिसमें 14- 17 – 19 वर्ग की बालिका खिलाड़ियों ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
जो खिलाड़ी इस संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता हुए हैं वह आगामी 8 सितंबर से जगदलपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता के दौरान कराटे एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के अविनाश शेट्टी, अवधराम चंद्राकर, कलवेस्वर कश्यप, सुरेश शुक्ला, धनीराम यादव, पिंकू राम शर्मा लीना शर्मा मौजूद थे वही रेफरी के रूप में प्रतीक सोनी, संजुक्ता दास, काज़ी हसनूर, फिजा बानो,अशोक वर्मा आदि मौजूद थे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8205881
Total views : 8245210