
(निर्मल अग्रवाल ) : मुंगेली-मुंगेली में शनिवार को विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा की अगुवाई में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया । धरने में प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से बिलासपुर के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय बतौर प्रभारी मौजूद थे ।
मुंगेली के पड़ाव चौक में कांग्रेसजनों के धरना-प्रदर्शन में भिलाई विधायक देवेन्द्र यादव की झूठी धाराएँ लगाकर गिरफ़्तारी और बीजेपी सरकार की दमन नीति का जमकर विरोध किया गया ।
धरने में बिलासपुर के पूर्व-विधायक शैलेश पांडेय ने कहा कि एक सच्चे और समर्पित जनसेवक का संबंध सीधा जनता से होता है ।देवेंद्र यादव एक सच्चे जनसेवक है और उन्होंने सतनामी समाज द्वारा बलौदा बाज़ार में सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया ।

शैलेश पाण्डेय ने कहा कि अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने सतनामी समाज के लोग वहां बड़ी संख्या में एकत्रित हुए थे, वहीँ देवेन्द्र यादव भी उनके बीच उपस्थित हुए ।उन्होंने हैरानगी जाहिर की कि सिर्फ उपस्थिति मात्र से कानून का उल्लंघन कैसे हुआ, यह समझ के परे है ।
पूर्व-विधायक पाण्डेय ने आरोप लगाया कि प्रदेश में क़ानून -व्यवस्था की स्थिति लचर हो चुकी है ।सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए कांग्रेस विधायक को परेशान कर रही है ताकि जनता में भ्रम पैदा किया जा सके । उन्होंने कहा कि निर्दोष सामाजिक और राजनीतिक जनों पर अत्याचार बंद होना चाहिए और बीजेपी सरकार को जनता से माफ़ी माँगनी चाहिए ।

उन्होंने कहा कि समर्पित जनसेवक का कवच केवल जनता ही होती है, इसलिए वे जनता से न्याय माँगने आये हैं ।
कार्यक्रम में पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, मुंगेली विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी संजीत बनर्जी, ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा, नगर पालिका अध्यक्ष हेमेंद्र गोस्वामी, पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर, घनश्याम वर्मा सहित अनेक नेताओं ने अपनी बातें और विचार रखे और प्रदेश की भाजपा सरकार के अत्याचारों के प्रति नाराजगी जताते हुए आक्रोश जाहिर किया ।
धरना कार्यक्रम में सभी संख्या में कांग्रेस के सदस्य शामिल हुए ,जिनमें थानेश्वर साहू, संजीत बनर्जी, स्वतंत्र मिश्रा, हेमेंद्र गोस्वामी, चुरावन मंगेशकर,आत्माराम सिंह, रोहित शुक्ला, आदित्य दीक्षित, बिट्टू बाजपेयी, धर्मेंद्र वैष्णव, घनश्याम वर्मा, एजाज़ खोखर, दिलीप बंजारा, राजा ठाकुर, संजय यादव, संजय सिंह, खुशबू वैष्णव, उर्मिला यादव, सीरिया यादव, संजय जायसवाल, लोकराम साहू, रामचंद्र साहू, अभिलाष, देवेंद्र वैष्णव, अरविंद वैष्णव, मंजीत, राजेश एवं महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवा दल और एनएसयूई क सदस्य उपस्थित रहे।

Author: Deepak Mittal









Total Users : 8179880
Total views : 8211133