इंदौर : हीरानगर थाना क्षेत्र में एक युवक पर लेनदेन को लेकर बीच सड़क पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे उसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
घटना में मारे गए युवक का नाम अनुराग चौहान था, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के अनुसार, अनुराग के परिचित पीयूष और उज्जवल को गिरफ्तार किया गया है।
बताया जा रहा है कि इन तीनों के बीच पैसे का लेनदेन था और इसी को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने अनुराग पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
राहगीरों ने घायल अनुराग को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भेज दिया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232034
Total views : 8278485