केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने रायपुर में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) के नए आंचलिक कार्यालय का उद्घाटन किया।
इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी मौजूद रहे।
नया कार्यालय केंद्रीय सचिवालय भवन के तृतीय तल पर, डी-विंग में, नवा रायपुर अटल नगर में स्थित है।
उद्घाटन के बाद, छत्तीसगढ़ में मादक पदार्थों की स्थिति और उससे जुड़े मामलों की समीक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें राज्य में नशा नियंत्रण और सुरक्षा को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232034
Total views : 8278485