एनआईटी रायपुर में तीन दिवसीय फोटो प्रदर्शनी “ऑरा” का हुआ शुभारंभ..                               

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

                                           
(गौतम बाल बोंदरे) : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान रायपुर के फोटोग्राफी क्लब “क्लिक क्लब” द्वारा विश्व फोटोग्राफी दिवस के अवसर पर 19 अगस्त 2024 से 21 अगस्त 2024 तक तीन दिवसीय विशेष फोटो प्रदर्शनी “ऑरा” का आयोजन किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों की रचनात्मक प्रतिभाओं का प्रदर्शन किया जा रहा है, जिसमें फोटोग्राफी के माध्यम से दृश्य कला और कहानी कहने का जीवंत प्रदर्शन किया गया।

इस प्रदर्शनी का उद्घाटन समारोह एनआईटी रायपुर की निदेशक (प्रभारी) डॉ. ए.बी. सोनी की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।जिन्होंने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस अवसर पर रजिस्ट्रार डॉ. पी.वाई. ढेकने, माइनिंग इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर डॉ. मनोज प्रधान, डीन(स्टूडेंट वेलफेयर) डॉ. नितिन जैन, अन्य फैकल्टीज़ व छात्र भी उपस्थित रहे। यह आयोजन क्लिक क्लब के फैकल्टी इंचार्ज डॉ. एस. सान्याल के मार्गदर्शन आयोजित किया जा रहा है | 

समारोह की शुरुआत पारंपरिक रूप से रिबन काटने और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद, डॉ. ए.बी. सोनी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रदर्शनी का निरीक्षण किया। डॉ. एस. सान्याल और क्लिक क्लब के उत्साही सदस्यों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित विभिन्न श्रेणियों की फोटोग्राफ्स के बारे में विस्तृत जानकारी दी, और हर श्रेणी के पीछे की रचनात्मक प्रक्रिया की व्याख्या की।

प्रदर्शनी में क्लब के सदस्यों द्वारा फोटोज़ का एक समृद्ध संग्रह प्रस्तुत किया जिसमें वाइल्डलाइफ, वास्तुकला, लैंडस्केप, स्ट्रीट और लाइफस्टाइल की फोटोग्राफी जैसी कई विधाओं का समावेश है। अपनी प्रतिक्रिया देते हुए, डॉ. ए.बी. सोनी ने दृश्यात्मक रूप से आकर्षक इस प्रदर्शनी को आयोजित करने में क्लब के सदस्यों की समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना की, उन्होंने विविध फोटोग्राफिक कला को एक साथ लाने के क्लब के प्रयासों की सराहना की।

“ऑरा” प्रदर्शनी केवल फोटोग्राफ्स का प्रदर्शन नहीं है, बल्कि संवाद, प्रेरणा और रचनात्मक आदान-प्रदान का एक मंच है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *