कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने इन स्थानों पर किया ध्वजारोहण..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(शैलेश शर्मा) : रायगढ़ :  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने कलेक्टर कार्यालय में ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।

उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर एडीएम सुश्री संतन देवी जांगड़े, अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने आज कलेक्टर निवास में ध्वजारोहण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनायें दी।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजीव कुमार पाण्डेय, स्टेनो टू कलेक्टर श्री सूरज खर्रा व श्री संदीप यादव, श्री मुकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment