(निर्मल अग्रवाल) : मुंगेली-श्रमजीवी पत्रकारों एवं गैर पत्रकारों के लिए मजीठिया वेज बोर्ड के सिफारिश के क्रियान्वयन हेतु श्रम आयुक्त छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य स्तरीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन कर दिया है।


















इस कमेटी के गठन पर छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि कमेटी में शामिल सभी सदस्य संघ के संभागीय एवं जिला इकाईयों के अनुभवी पदाधिकारी हैं जिसमें दो पूर्व पदाधिकारी भी शामिल है।






कमेटी में शामिल सदस्यों में अरविंद अवस्थी संघ के प्रदेश अध्यक्ष, मोहन तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष, विरेन्द्र गहवई, राजगिरी गोस्वामी बिलासपुर जिला कोषाध्यक्ष, पीसा राजेंद्र जिला अध्यक्ष सुकमा बस्तर, धीरेंद्र द्विवेदी जिला अध्यक्ष बलरामपुर रामानुजगंज सहित पूर्व पदाधिकारी शामिल है।

संघ ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा है कि श्रमजीवी पत्रकारों एवं गैर श्रमजीवियों के लिए गठित इस कमेटी के माध्यम से मजीठिया वेज बोर्ड में उनके हक में अपना पक्ष एवं सुझाव प्रभावशाली तरीक़े से रख सकेंगे .

ताकि अधिक से अधिक श्रमजीवी पत्रकार एवं गैर श्रमजीवी वेज बोर्ड की सिफारिशों से लाभान्वित हो सके। इस हेतु प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राई ने राज्य शासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232030
Total views : 8278480