“रक्षा मंत्रालय दिल्ली में हुआ छत्तीसगढ़ के अभियान ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र भव्य स्वागत”

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(गौतम बाल बोंदरे)  : छत्तीसगढ़ से चला “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र” अभियान 13 अगस्त 2024 को  9 लाख सिपाही रक्षासूत्रों (एक चुटकी मिटटी+एक मौली धागे+रक्षक सिपाहियों को एक पत्र) के साथ दिल्ली पहुंचा।

जहां इस अभियान का गर्मजोशी से स्वागत, रक्षा मंत्रालय,सेना मुख्यालय साउथ ब्लॉक दिल्ली में हुआ। वहां रक्षा राज्य मंत्री संजय कुमार सेठ एवं वाइस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार उपस्थित रहे ।

और 9 लाख “सिपाही रक्षासूत्रों” को सम्मान ग्रहण किया। पूर्व सैनिक संगठन “सिपाही”, पूर्व सैनिक महासभा का छत्तीसगढ़ सरकार के सहयोग से चलाया गये इस अभियान की रक्षा मंत्रालय एवं सेना मुख्यालय में खूब प्रशंसा हुई।

भारत के रक्षा राज्य मंत्री ने स्वयं मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ विष्णु देव साय  को टेलीफोन करके इस राष्ट्रवादी अभियान के लिए बधाई दी।

साथ ही संगठन महामंत्री पवन साय , केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को सहयोग की प्रशंसा की।

साथ ही भारत के रक्षा राज्य मंत्री ने इस अभियान की  सूचना प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के तक अनिवार्य रूप से पहुंचने की बात कही।

रक्षा राज्य मंत्री  संजय कुमार सेठ जी ने “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र” के उत्तम राष्ट्रवादी विचार के लिए अध्यक्ष “सिपाही”, पूर्व सैनिक महासभा महेंद्र प्रताप सिंह राणा की मन से सराहना की एवं वाइस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ, लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार अपने सैनिक की सोच पर गर्व जताया, उन्होंने विगत वर्ष “ऑपरेशन सिपाही रक्षासूत्र 2023 मे पहुचाई 6 लाख 71000 सिपाही रक्षासूत्रों के लिए भी धन्यवाद किया।

साथ ही अभियान के हिस्सा रहे कोरबा पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह जी, एवं पूर्व सैनिक वारिज कुमार सिंह  को धन्यवाद और शाबाशी दी।

सभी सिपाही रक्षा सूत्रों को सेना मुख्यालय की सेरेमोनियल बटालियन को ससम्मान सौंप दिया गया है।

और वाइस चीफ ऑफ़ आर्मी स्टाफ लेफ्टिनेंट जनरल एम वी सुचिंद्र कुमार  ने विश्वास दिलाया कि ये 9 लाख सिपाही रक्षासूत्र रक्षाबंधन से पहले सीमाओं पर भेज दिये जाएंगे।
 
इस रक्षाबंधन पर छत्तीसगढ़ से बहनों को रक्षा वचन के साथ छत्तीसगढ़ की माटी 9 लाख भारतीय सैनिकों के माथे पर सुशोभित होगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

August 2026
S M T W T F S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  

Leave a Comment