
मुंगेली-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नगर पंचायत सरगांव में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को तिरंगा यात्रा व बाइक रैली का आयोजन किया गया।
यात्रा में विधायक कौशिक के साथ भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भाजयुमो सरगांव मंडल अध्यक्ष पंकज वर्मा एवं पथरिया मंडल अध्यक्ष राजेंद्र साहू ने किया।

इस यात्रा में सैकड़ो भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लिए मोटरसाइकिल में सवार होकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के गगनचुम्बी नारे के साथ हिस्सा लिया।

यात्रा दोपहर 3 बजे नगर पंचायत सरगांव के प्रतीक्षा बस स्टैंड प्रांगण से निकल कर पथरिया मोड़ होते हुए ग्राम पंचायत सांवा, बिदबिदा, बावली, धरदेई, रोहरा, पढ़ीयायीन, जरेली पेंड्री, जुनवानी से होकर नगर पंचायत पथरिया पहुंची जहां यात्रा का समापन किया गया।

इस दौरान यात्रा का जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि देश की आन बान और शान यह तिरंगा हमारा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा के तर्ज पर पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा निकाला जा रहा है।

पूरे देशवासी इस अभियान में देशभक्ति की भावना के साथ भाग ले रहे है। हम सभी को मालूम है कि जिस तिरंगे की लड़ाई के लिए वर्षों लड़ाई लड़नी पड़ी। इस देश की आजादी के बाद आज स्वाभिमान के साथ हम झंडा फहरा रहे हैं।

हम चाहते हैं कि हमारे देश का हर नागरिक अपने साथियों एवं सहयोगियों के साथ इस तिरंगा झंडा को अपने घर एवं प्रतिष्ठान में फहराए तथा इसके लिए लोगों को प्रेरित करें। इसके लिए तिरंगा यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है।

तिरंगा यात्रा के माध्यम से आज लोगों में जन जागृति के लिए इसका आव्हान किया गया है।

यात्रा में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र शर्मा, सरगांव मंडल अध्यक्ष कैलाश सिंह ठाकुर, पथरिया मंडल अध्यक्ष हरिशंकर वर्मा, जिला पंचायत सदस्य अंबालिका साहू, मनजीत सिंह हुरा, निश्चल गुप्ता, रिंकू सिंह ठाकुर, रामकुमार कौशिक, परमानंद साहू, गोविंद साहू, मनीष साहू, असद मोहम्मद, विष्णु राजपूत, वीरेंद्र तिवारी, शिव पांडे, दिनेश जयसवाल, नवाब खान, तरुण अग्रवाल,अनिल दुबे, उदित साहू सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहें।

Author: Deepak Mittal










Total Users : 8163377
Total views : 8188217