बिलासपुर विधायक अमर के आव्हान पर शामिल हुए केंद्रीय मंत्री तोखन और भाजपाइयों ने बिलासपुर में निकाली तिरंगा यात्रा

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर। आज से बिलासपुर जिले में तिरंगा यात्रा शुभारंभ किया गया पार्टी द्वारा तय किए गए कार्यक्रम के अनुरूप विधानसभा बिलासपुर के भाजपाइयों ने बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के नेतृत्व में तोरवा चौक से मोटरसाइकल रैली के शक्ल में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली  ।

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू की उपस्थिति में हाथों में तिरंगा झण्डा फहराते हुए शोभायात्रा क्रमशः गांधी चौक जूना बिलासपुर सिटी कोतवाली चौक गोल बजार सदर बाजार देवकीनंदन चौक चांटापारा होते हुए अंत में नेहरू चौक पर समापन किया गया।

शोभायात्रा को संबोधित करते हुए भारत सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि आज हम एक बदलते हुए भारत को देख रहें हैं जिसने वैश्विक शक्तियों के बीच अपना दबदबा कायम किया है आज भारत ने अपनी सामरिक और आर्थिक शक्ति के साथ ही साथ अंतरिक्ष विज्ञान में भी अभूतपूर्व सफलता हासिल कर विश्व समुदाय को चौका दिया है ।

विश्व में घट रही बड़ी बड़ी घटनाओं और राष्ट्रों के बीच उत्पन्न हो रहे मतभेद और आपसी युद्धो के समाधान के लिए सभी की नजरें भारत की ओर टिकी हुई है प्रधानमंत्री मोदी जी के विगत ग्यारह वर्षों के कार्यकाल में भारत ने एक नई ऊंचाई को छुआ है आज भारत को लेकर पूरी दुनिया का नजरिया बदला हुआ है।

बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल  ने कहा कि यह आजादी का अमृतकाल है हमने प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने संकल्पों को सिद्धियों में बदलते हुए देखा है देश के भीतर बड़े बदलाव को देखें है हमने सदियों से विवाद में फसे हुए विवादित मुद्दो का शांतिपूर्वक समाधान पाने  सफलता प्राप्त की है ।

इस अमृतकाल में भारत विश्व की पांचवी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के साथ ही अब हम तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की यात्रा पर निकल पड़े हैं शोभायात्रा को पूर्व सांसद लखन साहू जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने भी संबोधित किया ।

कार्यक्रम का संचालन युवामोर्चा जिलाध्यक्ष निखिल केशरवानी ने किया इस अवसर पर अरुण सिंह चौहान, किशोर राय ,गुलशन ऋषि, अशोक विधानी, विजय सिंह ,दीपक सिंह ,शेखर पाल ,जयश्री चौकसे, अजीत सिंह भोगल, चंद्रप्रकाश मिश्रा ,जुगल अग्रवाल, रोशन सिंह ,श्रध्दा जैन, निम्मा जिमनानी, संदीप दास ,अरविंद बोलर ,राजेश पांडे ,राजेंद्र भंडारी, प्रकाश यादव ,महर्षि बाजपेई ,नितिन छाबड़ा, वैभव गुप्ता, मुकेश राव ,मोनू रजक, विवेक ताम्रकार ,विश्वजीत ताम्रकार ,अंचल दुबे ,अरुण लस्कर ,देवाशीष दत्ता, राहुल सिंह, अभिषेक राज ,विवेक बाजपेई ,आदर्श बेरिया, सचिन सोनी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *