रायपुर रेलवे स्टेशन में अचानक लिफ्ट खराब,कांच तोड़कर 10 यात्रियों को बाहर निकाला गया..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजधानी रायपुर के रेलवे स्टेशन में मंगलवार को अचानक लिफ्ट खराब हो गई। लिफ्ट खराब होने के दौरान उसमें 10 यात्री शामिल थे जो करीब आधे घंटे तक फंसे रहे। कड़ी मशक्कत के बाद आखिर लिफ्ट का कांच तोड़कर लोगों को बाहर निकाला गया। इस घटना में किसी भी तरह की जनहानि नहीं हुई है, लेकिन अचानक लिफ्ट रुकने से यात्री घबरा गए थे।

दरअसल, रेलवे स्टेशन में एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफॉर्म जाने के लिए सीढ़ियों के साथ लिफ्ट की भी सुविधा है। मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे यात्री लिफ्ट में चढ़कर अपने-अपने प्लेटफार्म की ओर ट्रेन पकड़ने जा रहे थे। जिसमें बच्चे भी शामिल थे। इसी दौरान टेक्निकल खराबी के चलते अचानक बीच में लिफ्ट बंद हो गई।

अचानक लिफ्ट बंद होते ही अंदर फंसे यात्री घबरा गए। वे लिफ्ट का शीशा पीट-पीटकर मदद मांगने लगे। इसके बाद आसपास मौजूद रेलवे के कर्मचारियों ने उन्हें देखा, तो तत्काल टेक्निकल टीम को बुलाया गया। काफी देर कोशिश करने के बाद भी लिफ्ट का दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद उसका कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला गया।

इस लिफ्ट में फंसे कुछ यात्रियों की ट्रेन प्लेटफॉर्म पर आने वाली थी। ट्रेन छूट जाने के डर की वजह से वो पैनिक हो गए। लिफ्ट के आसपास बड़ी संख्या में भीड़ भी जुट गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत की सूचना नहीं है।

इस मामले में GRP थाना प्रभारी एल.एस राजपूत ने बताया कि तकनीकी खराबी की वजह से लिफ्ट बंद हो गई थी। कुछ यात्री उसमें सवार थे। सूचना मिलते ही रेलवे की टेक्निकल टीम ने उन्हें बाहर निकाल लिया। सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित है। फिलहाल लिफ्ट को बंद कर दिया गया है

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *