श्रीरामलला दर्शन योजना: जिले के 64 तीर्थयात्री करेंगे अयोध्या दर्शन…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुंगेली -मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय सरकार द्वारा छत्तीसगढ़वासियों को अयोध्या धाम का दर्शन कराने के लिए श्रीरामलला दर्शन योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत तीर्थयात्रियों को अयोध्या में रामलला का दर्शन कराया जा रहा है.

इसी तारतम्य में मुंगेली विधायक  पुन्नूलाल मोहले, कलेक्टर राहुल देव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  गिरिजा शंकर जायसवाल ने आज 64 यात्रियों के दल को जिला कलेक्टोरेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने तीर्थयात्रियों का गुलाल व पुष्पाहार से स्वागत कर यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी।

बसों में सवार ये तीर्थयात्री मुंगेली से बिलासपुर रेलवे स्टेशन जाएंगे और वहां से विशेष ट्रेन द्वारा अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। रवाना होने से पहले तीर्थयात्रियों में खासा उत्साह नजर आया। बस में बैठे महिला-पुरूष तीर्थ यात्री जय श्री राम का नारा लगाते हुए अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए।


  ग्राम गोड़खाम्ही के 74 वर्षीय  जुठेल निषाद ने कहा कि शासन की योजना के तहत उन्हें अयोध्या में श्रीरामलला का दर्शन करने का अवसर मिल रहा है, इससे वह काफी उत्साहित है। ग्राम पथरगढ़ी के 70 वर्षीय मनहरण ने बताया कि वह अयोध्या जाने के लिए कभी नहीं सोचा था, लेकिन शासन की योजना के तहत अयोध्या जाने का मौका मिलना सौभाग्य की बात है।

वहीं ग्राम साल्हेघोरी की 75 वर्षीय सवनी बाई ने कहा कि शासन की योजना के वजह से ही वह अयोध्या जा पा रही है। सभी तीर्थयात्रियों ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए सरकार द्वारा की गई इस पहल के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने बताया कि इन तीर्थयात्रियों को दो बसों के माध्यम से बिलासपुर रेल्वे स्टेशन तक भेजा गया।

वहां से सभी स्पेशल ट्रेन के माध्यम से अयोध्या धाम के लिए रवाना हुए। इन सभी तीर्थयात्रियों को रास्ते में खाने पीने, अयोध्या में ठहरने और दर्शन के बाद वापस घर तक निःशुल्क पहुंचाया जाएगा। तीर्थ यात्रा के दौरान दो कर्मचारी देखरेख के लिए लगाए गए हैं। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *