गरियाबंद – महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गरियाबंद – महिलाओं ने मनाया सावन महोत्सव

 

रिपोर्ट – ईश्वर सिंह यादव

 

तहसील मुख्यालय मैनपुर से 28 किलो मीटर दूर क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन स्थल सिकासार जलासय में रविवार को महिलाओं के द्वारा सावन महा उत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाए शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत गरियाबंद के अध्यक्ष स्मृति ठाकुर, जिला पंचायत सभापति धनमति यादव, जिला पंचायत वन सभापति लोकेश्वरी नेताम विशेष रूप से उपस्थित थे। इस दौरान महिलाओं के द्वारा पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण बचाने का संदेश दिया गया तो वहीं महिलाओं के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया गया। महिलाओं ने सावन गीत प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्द कर दिया इस दौरान खेल एवं मनोरंजन नारी सशक्तिकरण के संबंध में संगोष्ठी आयोजित की गई।

 

कार्यक्रम में महिलाओं को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर ने कहा सावन का पवित्र महिना हरियाली और जीवन में खुशियों का संदेश देता है उन्होने कहा आज सभी बहने एक जगह एकत्र होकर महिलाओ के विकास और सशक्तिकरण के संबंध में यहां विचार विमर्श किया जा रहा है निश्चित

 

रूप इसका बेहतर परिणाम निकलेगा आज महिलाओं को और ज्यादा सशक्त होने की जरूरत है।

 

 

जिला पंचायत सभापति धनमति यादव ने कहा हरेली और सावन का यह माह खुशियों और प्राकृतिक सौदर्य से भरा हुआ है आज सभी महिलाओं के द्वारा पौधा रोपण कर पर्यावरण बचाने का जो संदेश दिया गया है और आज हम सभी को संकल्प लेने की जरूरत है कि हरेली के पर्व पर क्षेत्र को हरभरा बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादां पौधा रोपण के साथ जंगल को सुरक्षित रखने आगे आने की जरूरत है।

 

जिला पंचायत वन सभापति लोकेश्वरी नेताम ने कहा की आज यह पराम्परिक सावन महौत्सव मनाया गया ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

October 2025
S M T W T F S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  

Leave a Comment