बाबाधाम के लिए निकला कांवरियों का बड़ा जत्था, स्टेशन में गूंजे बोलबम के नारे..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दुर्ग : विश्व के प्रसिद्ध कामनेश्वर ज्योर्तिलिंग बाबा वैद्यनाथ शिवलिंग में कांवर यात्रा कर गंगाजल चढ़ाने आज सुबह दुर्ग से बड़ी संख्या में शिवनाथ बोबलबम समिति कावरियो का जत्था दरभंगा एक्सप्रेस से बाबाधाम रवाना हुए ।

इस दौरान शहर विधायक गजेंद्र यादव सहित अनेक कार्यकर्ता स्टेशन पहुंचकर कांवरियों का स्वागत यात्रा की शुभकामना दिया बाबा धाम जाने वालो में शिवनाथ बोलबम समिति संयोजक व निगम के पूर्व सभापति दिनेश देवांगन,पार्षद शिवेंद्र परिहार,मनीष साहू,आरएसएस के नगर कार्यवाहक महेश यादव पूर्व मंडल भाजपा अध्यक्ष लूकेश बघेल सुरेश दीक्षित,पूर्व पार्षद दिलीप साहू मंडल उपाध्यक्ष राहुल पंडित सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल है।

इस दौरान पूरा स्टेशन परिसर बोलबम व हर हर महादेव के नारों से गुंजयमान होता रहा शिवनाथ बोलबम समिति द्वारा प्रतिवर्ष किए जाने वाले कांवर यात्रा के तहत समिति का यह लगातार 19वें वर्ष है जहां इस बार भी बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवरिए बाबा भोलेनाथ को जल चढ़ाने निकले।

इस दौरान स्टेशन में कावरियो का स्वागत करने वालो में विधायक गजेंद्र यादव के अलावा पूर्व पार्षद उमेश यादव, कुमुद बघेल,गुलाब वर्मा दादू अहीर,हेमंत देवांगन,देवलाल देवांगन सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।


इस संबध ने निगम के पूर्व सभापति व समिति के संयोजक दिनेश देवांगन बताया कि सावन मास में होने वाले विश्व प्रसिद्ध बाबाधाम कांवर यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है क्योंकि पूरे श्रावण माह में लाखो करोड़ो शिवभक्त बिहार राज्य स्थित सुल्तान गंज में उत्तर की ओर बहने वाली उत्तरवाहिनी गंगा नदी से पवित्र गंगाजल कांधे में लेकर लगभग 120किलो मीटर की यात्रा खुले पांव पैदल ही तय कर झारखंड राज्य के देवभूमि देवघर में स्थापित बाबा वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग में जल चढ़ाते है ।

जहां भक्तो की मनोकामना पूरी होती है जिसके तहत आज दुर्ग से शिवनाथ बोलबम समिति के लगभग 90से अधिक शिव भक्तों कि जत्था रवाना हुए बाबाधाम जाने वालो में प्रमुख रूप से रवि शंकर ढीमर,प्रकाश ताम्रकार नरेंद्र सोनी उत्तम साहू अनुपम मिश्रा चंदन साहू गणेश देशमुख विरेंद्र प्रसाद यादव,रवि यादव,राजेश श्रीवास्तव,रोशन देशमुख,धनराज सोनी,गुल्लू देवांगन,मुकेश सोनी,नीलकमल देवांगन,दादु यादव,विकास गुप्ता,मुकेश साहू,कृष्णा सिंह,सूरज यादव,ईश्वर पटेल जीवर्धन यादव,योगेश ठाकुर,मनोज गुप्ता,अमर चौहान,विशाल धर्मसारे,अनमोल भट्टचंदू देवांगन,सनकी राजपूत,पोषण यादव,आकाश चंद्राकर,महेश अंबुले,महेश अंबूले,अक्षय कुमार, पवन ठाकुर,हरीश कसेर,नागेंद्र गुप्ता, शिवा साहू,राजकुमार चेलक, हुमन देवांगन,अजय धृतलहरे, सोमू यादव,सत्यम चेलक,राजेश बघेल दुर्गेश गुप्ता कमल बंजारे करण चेलक खेलू चेलक,मनोज निषाद,इंद्र कुमार,देवेंद्र भारती,हेमिन देशमुख, निलेश देवांगन,डोमेंद्र यादव रामजी साहू,शीतल शर्मा,राजू निर्मलकर,सेवक साहू,आकाश राजपूत,भूषण पटेल,नागेश सोनी,राकेश सोनी, तुका राम,सहित बड़ी संख्या में कावरिए शामिल है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *