निजी कंपनियों के द्वारा जीवित पेड़ों पर धड़ल्ले से लगाए जा रहे हैं कील के माध्यम से बैनर पोस्टर..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

चिरमिरी । वन परिक्षेत्र बैकुंठपुर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पोड़ी के समीप लगे हुए पेड़ों पर धड़ल्ले से बैनर पोस्टर लगाने का कार्य लगातार किया जा रहा है।इसके बावजूद भी वन विभाग कुंभकरणीय नींद में सोए हुए हैं।ना ही किसी प्रकार की कोई कार्रवाई की जा रही है इन बैनर पोस्टर लगवाने वाले संचालक के विरुद्ध। इससे प्रतीत होता है कि वन विभाग की पूरी लापरवाही है।

हल्दीबाड़ी से होते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक के समीप पेड़ों पर दो लड़को के द्वारा धड़ल्ले से कील ठोककर बैनर पोस्टर लगाए जा रहे थे जैसे ही इसकी जानकारी पत्रकारों को प्राप्त हुई पत्रकारों ने इसका सीधा विरोध करते हुए वन विभाग को इसकी जानकारी दूरभाष के माध्यम से देने की कोशिश की गई पर वन विभाग के आला अधिकारियों ने फोन उठाना मुनासिब न समझा इसके बाद सीसीएफ अधिकारी से दूरभाष के माध्यम से चर्चा होने के बाद बीट प्रभारी ने बैनर पोस्टर को जप्त किया।

साथ ही बैनर लगवाने वाले के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई पर सवाल यह उठता है कि आखिर कई दिनों से जीवित पेड़ों पर धड़ल्ले से कील के माध्यम से बैनर पोस्टर लगाए जा रहे हैं।

निजी कंपनियों के द्वारा लेकिन वन विभाग उनके विरोध किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं करती है यह समझ से परे है की कई निजी कंपनियों के द्वारा आखिरकार धड़ल्ले से बैनर पोस्टर लगाए जा रहे हैं और उन सभी का हौसला नियंत्रण बढ़ता जा रहा है।

अगर इसी प्रकार से वन विभाग के द्वारा बैनर पोस्टर लगाने वाले संचालकों के विरुद्ध कारवाई नहीं की जाती है तो आने वाले समय में पेड़ों की स्थिति काफी दयनीय नजर आएगी जंग लगे हुए किलो के कारण जीवित पेड़ सूखता हुआ नजर आएगा जिसके चलते आम जीवन पर व्यापक असर देखने को मिलेगा अगर सही समय पर वन विभाग इन बैनर पोस्टर लगाने वाले संचालको पर कार्यवाही नहीं करती है तो इसका सीधा असर पेड़ों पर देखने को मिलेगा ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *