छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग लेकर बालोद जिला के विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा किया 

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग लेकर बालोद जिला के विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा किया 

सड़क दुर्घटना के रोकथाम एवं घुमन्तु पशुओं की विचरण की समस्या के रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों तथा खाद बीज की समुचित उपलब्धता की जानकारी ली

ध्वनि प्रदुषण के नियंत्रण हेतु प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने तथा राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण करने के दिए निर्देश
बालोद, मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन ने आज प्रदेश के सभी संभाग आयुक्त, कलेक्टर एवं अन्य अधिकारियों का वीडियो कान्फ्रेंसिंग लेकर विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कलेक्टर एवं पुलिस तथा संबंधित विभाग के अधिकारियों के सड़क दुर्घटना के रोकथाम हेतु किए जा रहे उपायों के संबंध मंे जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को इसके लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने एवं सड़क सुरक्षा समिति की नियमित रूप से बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। श्री जैन ने अधिकारियों से सड़क पर घुमन्तु पशुओं की विचरण की समस्या से निजात दिलाने हेतु किए जा रहे उपायों की समीक्षा की तथा इसकी रोकथाम हेतु पुख्ता उपाय सुनिश्चित करने को कहा। मुख्य सचिव ने मौजूदा खरीफ सीजन के मद्देनजर राज्य के सभी जिलो में खाद बीज की समुचित उपलब्धता की भी जानकारी ली। उन्होंने किसानों को समुचित मात्रा में खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु निर्देश भी दिए। श्री जैन ने कलेक्टरों एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों से ध्वनि प्रदुषण के नियंत्रण हेतु किए जा रहे उपायांे के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने इसके लिए प्रभावी उपाय सुनिश्चित करने तथा विवाह, धार्मिक आयोजन आदि में लगाए जाने वाले ध्वनि विस्तारक यंत्रों का वीडियोग्राफी भी कराने के निर्देश दिए। श्री जैन ने राजस्व विभाग के अंतर्गत राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार के प्रकरणों का निराकरण, भू-अर्जन अवार्ड के अनुरूप राजस्व अभिलेख दुरस्तीकरण एवं राजस्व नक्शों में सुधार के लंबित प्रकरणों और निराकरण हेतु अभियान के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजस्व अभिलेखों में त्रुटि सुधार के प्रकरणों के अंतर्गत आवेदकों के अभिलेखों में त्रुटि सुधार के उपरांत उसे अनिवार्य रूप सुधरा हुआ अभिलेख प्रदान की जाए। बैठक में मुख्य सचिव श्री जैन ने जिला स्तर पर जल जीवन मिशन योजनाओं की पूर्णता की प्रगति, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में लाभार्थी कृषकों का सेचुरेशन, वनाधिकार पट्टे का डिजिटाइजेशन एवं अभिलेख दुरूस्ती व्यवस्था, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में सॉलिड एवं लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के कार्यो की भी समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को इन सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। वीडियो कान्फ्रेंसिंग के दौरान संयुक्त जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर  इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे, अपर कलेक्टर  चन्द्रकांत कौशिक,एस शोभा सहायक जेल अधीक्षक सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे,,

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *