ठेकेदार से साँठगाँठ कर बिना निर्माण के सीएमओ ने कर दिया लाखों का भुगतान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन व कलेक्टर से किया गया लिखित शिकायत

दुर्गेश राठौर नवभारत टाईम्स प्रमुख जांजगीर चाम्पा 9098505009

जांजगीर-चाम्पा :  नवागढ़ नगर पंचायत में खेल मैदान में गड़बड़ी का आरोप अध्यक्ष ने लगाया है। मामले की जांच करने के लिए कलेक्टर से शिकायत की गई है। नगर पंचायत  अध्यक्ष भुनेश्वर केशरवानी ने बताया कि वार्ड क्रमांक 15 में उन्मुक्त खेल मैदान का निर्माण कार्य किया जा रहा है। जिसकी लागत 40 लाख रुपए बताई जा रही है।

जिसका प्रथम किस्त की भुगतान 8 लाख 41 हजार रुपए एवं द्वितीय किस्त 5 लाख 71 हजार रुपए एवं तृतीय किस्त की राशि 5 लाख 72 हजार रुपए बिना निर्माण कार्य किए ही तृतीय किस्त की राशि सीएमओ विश्णु प्रसाद यादव एवं उप अभियंता ममता पैकरा व लेखापाल प्रकाश जायसवाल व ठेकेदार आशीष कुमार साव जांजगीर के द्वारा साठगांठ कर चेक क्रमांक 000006 एचडीएफसी बैंक नवागढ़ से जारी किया गया है।

नगर पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि उनके समक्ष नस्ती सहित चेक हस्ताक्षर के लिए प्रस्तुत किया गया। उक्त निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा नहीं किया गया है। अत: नपं अध्यक्ष भुनेश्वर केशरवानी ने मामले की जांच के लिए टीम गठित कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

नगर पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर केशरवानी का आरोप है कि सीएमओ, इंजीनियर व ठेकेदार ने मिलकर खेल मैदान में बड़ा खेल कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब काम ही नहीं हुआ है तो इतनी भारी भरकम राशि ठेकेदार आशीष कुमार साव जांजगीर को क्यों भुगतान किया जा रहा है।

पूरे मामले में जनप्रतिनिधियों को किनारे कर भ्रष्टाचार का अखाड़ा बनाया जा रहा है, जो सरासर गलत है। वही संबंध में ठेकेदार आशीष कुमार साव का कहना है कि यह या आप पूरी तरह बेबुनियाद हैं, मामले की पूरी तरह जांच किया जाए जिससे दूध का दूध और पानी का पानी हो जायेगा।

 जनप्रतिनिधियों को किया जा रहा है दरकिनार

इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर केशरवानी ने बताया कि नगर पंचायत सीएमओ के द्वारा जनप्रतिनिधियों को दरकिनार कर व्यापक गड़बड़ी की जा रही है। ऐसे सीएमओ को यहां से तत्काल हटाया जाए। ताकि काम सुचारू हो सके। मेरे द्वारा मामले की शिकायत कलेक्टर से करते हुए जांच की मांग की गई

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *