बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन का चुनाव प्रशासनिक  शिकंजे में – एसडीएम बने पर्यवेक्षक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राजेन्द्र सक्सेना जिला प्रमुख दंतेवाड़ा 94255 94944 नवभारत टाइम्स 24×7.in

दंतेवाड़ा – :  17 जुलाई 2024 को  कार्यालय कलेक्टर द्वारा जारी विज्ञप्ति अनुसार रजिस्ट्रार फर्म्स एवं संस्थाएँ, छत्तीसगढ़, के द्वारा बैलाडिला ट्रक ऑनर एसोसिएशन (.बीटी.ओ.ए.) के पारदर्शी निर्वाचन की कार्यवाही संपादित कराने हेतु छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनिमय 1973 (संशोधित 1998) की धारा-33 (ग) एवं पंजीकृत नियमावली के नियम 24 के तहत् कलेक्टर जिला दन्तेवाड़ा के द्वारा नामित डिप्टी कलेक्टर / प्रशासनिक अधिकारी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

अतः  विवेक चन्द्रा, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) बड़े बचेली को पर्यवेक्षक नामित किया जाता है। पर्यवेक्षक को निर्वाचन कार्य संपाधित कराने संबंधी आवश्यक समस्त शक्तियां प्राप्त होंगी।  जे.के. सोरी, तहसीलदार बड़े बचेली, पर्यवेक्षक के सहायक के रूप में कार्य करेगें।विदित हो कि 31 जुलाई को बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव के मतदान की तिथि घोषित हो चुकी हैं ।

उल्लेखनीय हैं कि बिटीओ की स्थापना के समय से लेकर पिछले बार के चुनाव तक बिटीओ के वार्षिक चुनाव को सदस्यों की आम सभा पश्चात सदस्यों के बीच ही चुनाव संचालन समिति का गठन कर मतदान प्रक्रिया से चुनावी प्रक्रिया को पूर्ण कर लिया जाता था ।

परंतु इस बार जिला प्रशासन द्वारा बिटीओ के वार्षिक चुनाव में कलेक्टर जिला दंतेवाड़ा द्वारा नामित डिप्टी कलेक्टर / प्रसाशनिक अधिकारी को बिटीओ के 31 जुलाई को प्रस्तावित वार्षिक चुनाव हेतु विवेक चंद्रा ,अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बड़े बचेली को पर्यवेक्षक नामित किया गया है ।एवं तहसीलदार बड़े बचेली जे के सोरी को पर्यवेक्षक के सहायक के रूप में कार्य करने हेतु नामित किया गया है ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *