ज्वेलरी शाप के मालिक के सामने से लाखों का माल उड़ा ले गए नकाबपोश: पुलिस पहुंची, लेकिन भाग निकले चोर

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 बिलासपुर। सीपत के नवाडीह चौक के पास चोरों ने ज्वेलरी दुकान में धावा बोलकर 30 किलो चांदी और दो सौ ग्राम सोना पार कर दिया। इसी बीच दुकान मालिक भी शादी कार्यक्रम से लौटकर घर पहुंच गए। उनके कार से उतरने के पहले ही नकाबपोश चोरों ने कार पर पथराव कर दिया। इससे सहमे दुकान संचालक ने पुलिस को बुलाया। पुलिस के पहुंचने से पहले ही चोर भाग निकले। पुलिस चोरों की तलाश कर रही है।

सीपत में रहने वाले दामोदर गुप्ता ज्वेलरी दुकान संचालक हैं। उनकी दुकान सीपत मुख्य मार्ग स्थित एचडीएफसी बैंक के सामने है। दुकान संचालक ने बताया कि सोमवार की रात वे परिचित के घर शादी में शामिल होने परिवार के साथ गए थे। इस दौरान उनकी दुकान और मकान में ताला लगा था। रात करीब ढाई बजे वे अपने घर पहुंचे।

घर के सामने कार रुकने के पहले ही कुछ नकाबपोश लोगों ने उनकी कार पर पथराव शुरू कर दिया। इससे दुकान संचालक सहम गए। उन्होंने कार आगे लेकर रोक दिया। साथ ही घटना की सूचना डायल 112 को दी। इस पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। इस बीच नकाबपोश चोर भाग निकले थे। पुलिस की टीम ने तत्काल ही चोरों की तलाश शुरू कर दी। नवाडीह चौक के पास ही पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध बाइक को जब्त कर लिया। मौके से सब्बल भी बरामद किया गया है। रजिस्ट्रेशन नंबर के सहारे पुलिस संदिग्धों की तलाश कर रही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *