कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुँचे लोगों के मांगों एवं समस्याओं का समुचित निराकरण सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़

बालोद,कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि आम नागरिक स्थानीय स्तर पर उनके मांगों एवं समस्याओं के निराकरण नही होने के पश्चात् अपने समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर जनदर्शन में पहुँचते हैं। उन्होंने कहा कि कलेक्टर जनदर्शन में पहुँचने वाले सभी आवेदक अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के लिए आशा और विश्वास के साथ हमारे पास पहुँचते हैं। इसलिए हम सभी जिम्मेदार अधिकारियों की यह नैतिक जिम्मेदारी बनती है कि जनदर्शन में प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों का निर्धारित समयावधि में समुचित निराकरण सुनिश्चित की जाए। आज संयुक्त जिला कार्यालय के जनदर्शन कक्ष में आयोजित जनदर्शन मंे कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने जिले के विभिन्न स्थानों से पहुँचे लोगों से आत्मीय बातचीत कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब कर जनदर्शन में पहुँचे लोगों के समस्याओं के समुचित निराकरण हेतु त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
जनदर्शन में आज गुरूर विकासखण्ड के ग्राम मोहारा निवासी साधूराम सिन्हा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम पंचायत भैंसबोड़ के उपसरपंच ने अपने ग्राम के उपस्वास्थ्य केन्द्र में एएनएम की पद स्थापना करने तथा पूर्व माध्यमिक शाला में बच्चों को समुचित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने बोर खनन करने की मांग की। डौण्डीलोहारा विकाखण्ड के ग्राम अन्नूटोला निवासी धनसराम ने अपने निजी जमीन का सीमांकन करने तथा डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम कुसुमकसा निवासी रूपऊराम खरे ने सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित किए गए अपने निजी जमीन का मुआवजा प्रदान करने की मांग की। बालोद विकासखण्ड के ग्राम नेवारीकला निवासी गंगाराम साहू ने अपने निजी जमीन से अवैध कब्जा हटाने की मांग की। इसी तहर वार्ड नंबर 25 दल्लीराजहरा निवासी शंकर प्रसाद ने 05 वर्षीय मुखबधिर बच्चे का समुचित ईलाज कराने की मांग की। गुण्डरदेही विकासखण्ड के ग्राम भटगांव के ग्रामीणों ने अपने गांव के शासकीय जमीन से अतिक्रमण हटाने की मांग की। जनदर्शन में आज जिले के विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में आवेदक अपने मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु कलेक्टर श्री चन्द्रवाल से मुलाकात करने पहुंचे थे। कलेक्टर ने जनदर्शन में पहुँचे सभी लोगों से बारी-बारी से मुलाकात कर उनके मांगों एवं समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। जनदर्शन में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती प्रतिमा ठाकरे झा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *