समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दिए निर्देश

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

दीपक मित्तल नवभारत टाइम्स 24 x7in प्रधान संपादक छत्तीसगढ़

बालोद,कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने कहा कि राजस्व प्रकरणों के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होंने इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की भी चेतावनी दी। कलेक्टर श्री चन्द्रवाल आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में राजस्व विभाग के अधिकारियों को उक्ताशय के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधित प्रकरण किसानों से जुड़े होेने के कारण निर्धारित समयावधि में इसका समुचित निराकरण सुनिश्चित कराना शासन-प्रशासन के विशेष प्राथमिकता में शामिल है। इसलिए हम सभी अधिकारी-कर्मचारियों की जिम्मेदारी बनती है कि आम जनता के राजस्व संबंधी प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में सुनिश्चित की जाए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ. संजय कन्नौजे सहित राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों के अलावा अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
बैठक में कलेक्टर ने जिले के सभी राजस्व अनुविभागीय अधिकारियों को किसानों के राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण हेतु राजस्व पखवाड़ा को 30 जुलाई तक वृद्धि करने के भी निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियांे को स्कूली बच्चों को खेल के बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने हेतु जिले के प्रत्येेक विकासखण्डों के 08 से 10 स्थानों पर बेहतरीन खेल मैदान के निर्माण हेतु उपयुक्त जगह चयनित करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को शिक्षा विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर इस कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने शाला भवनों के मरम्मत कार्य की प्रगति की जानकारी लेते हुए शेष सभी कार्यों को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने जिले के प्रभारी मंत्री के द्वारा समीक्षा बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने हेतु जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अधिकारी-कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में सोनोग्राफी मशीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के अलावा वहाँ पर मरीजों को सोनोग्राफी की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्धारित तिथियों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने जिले के सभी विकासखण्ड मुख्यालय में स्थित सभी प्राथमिक शालाओं में सीसीटीवी कैमरा लगाने तथा शिक्षकांे एवं कर्मचारियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित कराने हेतु जिला चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने जिला परिवहन अधिकारी को आम जनता के लिए कलेक्टोरेट तक आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराने नया बस स्टैण्ड बालोद से संयुक्त जिला कार्यालय तक मिनी बस के संचालन करने के निर्देश भी दिए,,

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *