छत्तीसगढ़ विजन @ 2047 : मुख्यमंत्री साय ने किया आह्वान, ‘भारत को बड़ी ताकत बनाने में छत्तीसगढ़ को भी करना है सहयोग…’

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के सपने को साकार करने में छत्तीसगढ़ की भी अहम भूमिका रहे इसके लिए साय सरकार छत्तीसगढ़ विजन @ 2047 पर काम कर रही है. इस कड़ी में राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सभी के सहयोग से 2047 तक विकसित भारत बन पाएगा. छत्तीसगढ़ का भी यही विजन है, जिसके लिए नीति आयोग काम कर रहा है.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आयोजन में शामिल प्रदेश के किसानों, युवाओं, महिलाओं और प्रबुद्ध वर्ग को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत खुशी है कि इस संवाद कार्यक्रम में कई टैलेंट उपस्थित है. नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री का दायित्व संभाल रहे हैं. 10 वर्षों में परिश्रम के कारण देश आज आर्थिक क्षेत्र में 5वे स्थान पर है. तीसरी सबसे बड़ी ताकत भारत को बनाना उद्देश्य है, इसमें छत्तीसगढ़ को भी सहयोग करना है.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *