स्ट्रीट चिल्ड्रन, बाल श्रमिक, अपशिष्ट संग्राहक, भिक्षावृति में लिप्त बच्चों के रेस्क्यू एवं पुर्नवास हेतु चलाया जायेगा अभियान..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

नवभारत टाइम्स जिला बीजापुर ब्यूरो प्रमुख जरखान 6263448923

बीजापुर : राज्य शासन के निर्देश एवं कलेक्टर अनुराग पाण्डेय के मार्गदर्शन पर जिले में स्ट्रीट चिल्ड्रन, बाल श्रमिक, अपशिष्ट संग्राहक, भिक्षावृति में लिप्त बच्चों के रेस्क्यू एवं पुर्नवास हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिसमें महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चकियार द्वारा इस अभियान की क्रियान्वयन की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई इस अभियान के तहत ऐसे बच्चे जो बिना किसी सहारे सड़को पर रहते है और रात में निकट के झुग्गी झोपड़ी बस्तियों में रहने वाले अपने परिवारो के पास वापस आ जाते है।

सडक जैसे परिस्थितियों में अपने परिवार के साथ रहते है, अपशिष्ट संग्राहक/भिक्षावृति में लगे/मादक द्रव्यव्यसन से लिप्त ऐसे श्रेणी के बच्चे अपनी उत्तर जीविका भोजन, वस्त्र, आश्रय एवं संरक्षण हेतु प्रतिदिन विभिन्न प्रकार संघर्षो एवं चुनौतियो का सामना करते है।

उन बच्चों का चिन्हांकन कर उनका संरक्षण प्रदान करने शिक्षा एवं अन्य जरूरी सुविधायें उपलब्ध कराने उनके परिवारो को शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाते हुए उनके प्रशिक्षण एवं उनके रोजगार की व्यवस्था हेतु विभिन्न विभाग के समन्वय से कार्य योजना अनुसार 15 जुलाई से  14 अगस्त 2024 जनवरी तक अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान अंतर्गत सड़क में रहने/अपशिष्ट संग्राहक/बाल भिक्षावृति/भटके हुए बच्चों के चिन्हांकन हेतु रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। इस पर रेस्क्यू टीम द्वारा जिले में सतत रूप से निरीक्षण किया जा रहा है।

ताकि कोई भी ऐसे बच्चों की चिन्हांकन होने की दशा पर तत्काल उस पर बाल सक्षम नीति के प्रभावी क्रियान्वयन कर पुर्नवास की प्रक्रिया किया जावेगा। सड़क में रहने वाले बच्चो के रेस्क्यू हेतु जिला बाल संरक्षण ईकाइ, श्रम विभाग, पुलिस से समन्वय कर के टीम द्वारा रेस्क्यू अभियान का संचालन किया जा रहा है, इस दौरान चिन्हित बच्चों को बालक कल्याण समिति के माध्यम से पनर्वास कि प्रक्रिया किया जावेगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *