कॉल सेंटर के जरिए लोगों को मिल रही है त्वरित सहायता…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कॉल सेंटर के जरिए लोगों को मिल रही है त्वरित सहायता…

 

जिला प्रशासन द्वारा जारी हेल्पलाईन नम्बर की मदद से सांप का किया गया रेस्क्यू..

 

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली नवभारत टाइम्स 24× 7.in

 

मुंगेली -लोरमी विकासखण्ड के ग्राम नवागांव (जैत) में संचालित आंगनबाड़ी केन्द्र भवन में घुसे सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया। गौरतलब है कि 11 जुलाई को आंगनबाड़ी भवन में सांप को देखकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित कॉल सेंटर के हेल्पलाईन नम्बर पर सम्पर्क किया, जिसके पश्चात वन क्षेत्रपाल ने 01 घंटे के भीतर वहां पहुंचकर सांप का रेस्क्यू कर लिया। इसी तरह नगर पालिका लोरमी के वार्ड क्रमांक 09 तथा 12 में भी सांप का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा गया। आवेदकों ने इसके लिए जिला प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

     बता दें कि कलेक्टर श्री राहुल देव के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा आमलोगों की समस्याओं के समाधान के लिए कलेक्टोरेट में कॉल सेंटर की स्थापना की गई है। इस कॉल सेंटर के हेल्पलाइन नंबर 9406275513, 9406275534, 9406275514, 8641002203 पर कोई भी व्यक्ति सम्पर्क कर अपनी शिकायतें और समस्याओं को दर्ज करा कर उचित समाधान प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही जिले में बारिश के दिनों में घरों और आसपास निकलने वाले सर्प के रेस्क्यू एवं बाढ़ में फंसे लोग भी हेल्पलाइन नंबर पर सम्पर्क कर सकते हैं। कॉल सेंटर में अभी तक कुल 05 हजार 591 प्रकरण दर्ज किए गए हैं, जिसमें से 05 हजार 524 प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *